अल्मोड़ा: कर्मचारी नेता व एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसौड़ा तथा शिक्षक संजय बिष्ट व सुरेन्द्र भण्डारी के असामयिक निधन पर कर्चारियो ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
कैंची धाम के निकट एक कार दुर्घटना में अध्यक्ष, उत्तरांचल एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन पुष्कर सिंह भैंसोड़ा व अन्य दो शिक्षकों की आकस्मिक निधन होने पर कलैक्ट्रेट कर्मचारियों द्वारा शोक सभा आयोजित कर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। साथ ही घायल हुए मनोज कुमार के लिए शीघ्र स्वस्थ होनी की कामना की।
इस दौरान मुख्य प्रशासनिक अधिकारी ईश्वर सिंह खलझूनिया सहित समस्त कलेक्ट्रेट स्टाफ शामिल रहा।
इधर पेंशनर्स एसोसिएशन की शोक सभा में आनन्द सिंह बगडवाल, डॉ. अरुण पंत, डा. गोकुल सिंह रावत, पीएस सत्याल, पुष्पा कैडा, कृष्ण कुमार जोशी, ललित मोहन पंत, रमेश चन्द्र पाण्डेय , सुनयना मेहरा, गजेन्द्र सिंह नेगी, बच्ची नाथ साह, श्रीमती अनुजा साह, मदन सिंह मेर, सुश्री रमा भट्ट, विपिन चन्द्र जोशी, एमसी काण्डपाल सहित अनेक पेंशनर्स ने भाग लिया।बैठक की अध्यक्षता हेमचन्द जोशी और संचालन चन्द्र मणी भट्ट ने ने किया।
मिनिस्ट्री मल आफिसर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसौड़ा के असामयिक निधन से समस्त मिस्टीरियस कर्मचारियों में शोक व्याप्त है। कर्मचारी संगठनों के पूर्व पदाधिकारी और वर्तमान में सेवानिवृत्त एनबी बुधानी, चन्द्र मणी भट्ट, पीएस बोरा, एमसी काण्डपाल, रमेश पाण्डेय, मोहन सिंह नयाल, एमपी कोठारी ने भैसोड़ा के निधन को कर्मचारी संगठनों के लिए बड़ा दुखदाई क्षण बताया है। श्री एन बी बुधानी ने कहा है कि इस क्षति की भरपाई करना बहुत कठिन होगा। सभी ने कहा कि कर्मचारियों ने विचारवान, सांगठनिक समझ और दुख दर्द समझने वाला प्रतिनिधि खो दिया है। सभी नें शिक्षक नेता संजय बिष्ट व सुरेन्द्र भंडारी को भी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कर्मचारी नेता पुष्कर भैसोड़ा के निधन पर शोक, बोले कर्मचारी कर्मचारियों के वैचारिक नेता का अवसान
अल्मोड़ा: कर्मचारी नेता व एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसौड़ा तथा शिक्षक संजय बिष्ट व सुरेन्द्र भण्डारी के असामयिक निधन पर कर्चारियो…
