बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार धर्मेंद्र का निधन हो गया। 89 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली।धर्मेंद्र लंबे समय से बीमार थे और ब्रिच कैंडी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उन्हें घर पर डिस्चार्ज कर कर ले आया गया था।
अंतिम संस्कार के लिए धर्मेंद्र को मुंबई के विले पार्ले शमशान घाट में ले जाया गया। उनके बड़े बेटे सनी देओल ने उन्हें मुखाग्नि दी है।
धर्मेंद्र को मुखाग्नि उनके बड़े बेटे सनी देओल ने दी। उनका अंतिम संस्कार मुंबई के विले पार्ले शमशान घाट में हुआ। वहां उनका पूरा परिवार पहुंचा। ईशा देओल धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी हेमा मालिनी की बेटी है। वह भी सफेद कपड़ो में वहां दिखाई दी। धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल बहुत दुखी नजर आई। उन्होंने अपने चेहरे को दुपट्टे से छुपाया हुआ था।
उनकी फोटोस और वीडियो वायरल हो रही हैं। हाल ही में धर्मेंद्र के निधन की अफवाहें उड़ी थीं तब ईशा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके लताड़ लगाई थी। धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी हेमा मालिनी भी सफेद कपड़ो मे दिखाई दी। हेमा मालिनी का हाल देकर उनके फैंस का भी परेशान हो गए।
धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देने के लिए कई सेलेब्स श्मशान घाट पहुंचे थे। आमिर खान, अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन समेत कई कलाकार धर्मेंद्र को आखिरी श्रद्धांजलि देने पहुंचे।
धर्मेंद्र का फिल्मी करियर
धर्मेंद्र का करियर हिंदी सिनेमा में लगभग छह दशकों का रहा है. उन्हें बॉलीवुड का ‘ही-मैन’ कहा जाता था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1960 में फिल्म ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ से की थी।
उसके बाद उन्होंने ‘शोला और शबनम’, ‘अनपढ़’, ‘बंदिनी’, ‘पूजा के फूल’, ‘हकीकत’, ‘फूल और पत्थर’, ‘अनुपमा’, ‘खामोशी’, ‘प्यार ही प्यार’, ‘तुम हसीन मैं जवां’, ‘सीता और गीता’, ‘यादों की बारात’ और ‘शोले’ जैसी कई शानदार फिल्मों में काम किया है।
धर्मेंद्र को अपनी शानदार एक्टिंग के लिए कई अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। उन्हें साल 2012 में भारत सरकार के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा, उन्होंने कई फिल्मफेयर पुरस्कार भी अपने नाम किए।
उन्होंने कई बार आलोचकों और दर्शकों की प्रशंसा भी हासिल की। उनके योगदान के कारण उन्हें बॉलीवुड के सबसे महान और प्रतिष्ठित अभिनेताओं में गिना जाता है।
