सोमवार को सुबह 10 ग्राम सोना ₹1400 से ज्यादा गिर गया। सोने में लगातार आ रही गिरावट की वजह से ग्राहक काफी खुश नजर आ रहे हैं। वहीं चांदी भी गिर रही है। अभी तक चांदी में ₹1100 प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई है। 24 नवंबर सोमवार को सुबह सोने और चांदी के भाव में भारी गिरावट देखी गई
कितना है सोने का भाव?
सोने की कीमत 1,22,740 चल रही है। इसमें ₹1400 से ज्यादा की गिरावट देखी गई अब तक सोने ने 122,605 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो रिकॉर्ड और 123,300 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई रिकॉर्ड बनाया है।
कितनी है चांदी की कीमत?
आपको पता है कि 1 किलो चांदी की कीमत 1,52,941 रुपए चल रही थी जिसमें 1180 रुपए प्रति किलो गिरावट देखी गई । चांदी ने अब तक 152,415 रुपये प्रति किलो का लो रिकॉर्ड और 153,914 रुपये प्रति किलो का हाई रिकॉर्ड बनाया है।
24,22 और 18 कैरेट का दाम
शहर 24 कैरेट का दाम 22 कैरेट की कीमत 18 कैरेट का भाव
पटना ₹123,090 ₹112,832 ₹92,317.5
जयपुर ₹123,140 ₹112,878 ₹92,355
कानपुर ₹123,200 ₹112,933 ₹92,400
लखनऊ ₹123,200 ₹112,933 ₹92,400
भोपाल ₹123,300 ₹113,025 ₹92,475
इंदौर ₹123,300 ₹113,025 ₹92,475
चंडीगढ़ ₹123,170 ₹112,905 ₹92,377
रायपुर. ₹123,120 ₹112,860 ₹92,340
आपको पता थी कि इस समय भोपाल और इंदौर में सबसे ज्यादा सोने का भाव चल रहा है। यहां 10 ग्राम सोने की कीमत 1,23,00 है। वहीं चांदी भी सबसे महंगी यहीं पर है। 1 किलो चांदी की कीमत 153,860 रुपये है।
