अजमेर पहुंचे मुख्यमंत्री धामी ने अपने नाम का किस्सा साझा किया, पुष्कर भूमि पर बोलते हुए भावुक हुए

देहरादून से मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज राजस्थान के अजमेर पहुंचे, जहां उन्होंने तीर्थराज पुष्कर की पवित्र धरती पर स्थित ब्रह्मा…

1200 675 25454317 thumbnail 16x9 push

देहरादून से मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज राजस्थान के अजमेर पहुंचे, जहां उन्होंने तीर्थराज पुष्कर की पवित्र धरती पर स्थित ब्रह्मा मंदिर में पूजा अर्चना की। सीएम धामी ने विधि विधान के साथ ब्रह्मा जी के दर्शन किए, और उत्तराखंड के लोगों की खुशहाली के लिए आशीर्वाद मांगा। इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि उनका नाम पुष्कर इसी जगह की आस्था और महत्व से जुड़ा हुआ है।

अजमेर में मौजूद अखिल भारतीय उत्तराखंड धर्मशाला आश्रम में दूसरे मंजिल का उद्घाटन भी सीएम धामी ने किया। उन्होंने कहा कि पुष्कर आना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने बताया कि धार्मिक मान्यताओं में पुष्कर को पंचतीर्थों में शामिल किया गया है, और इसे सभी तीर्थों में सबसे ऊपर माना जाता है। उन्होंने कहा कि यह स्थान सिर्फ एक तीर्थ नहीं बल्कि सनातन संस्कृति की ऊर्जा का प्रतीक है, जो हमेशा लोगों को धर्म और सदाचार की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है।

सीएम धामी ने यह भी कहा कि उनके माता पिता ने उन्हें ‘पुष्कर’ नाम इसी आध्यात्मिक आभा से प्रभावित होकर दिया था। उन्होंने प्रवासी उत्तराखंडियों और आयोजन से जुड़े लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह राजस्थान में नहीं बल्कि देवभूमि के अपने लोगों के बीच होने जैसा महसूस कर रहे हैं।

इस मौके पर उन्होंने देश की राजनीति पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि देश की जनता अब तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति करने वालों को नकार चुकी है। उन्होंने कहा कि बिहार, महाराष्ट्र और हरियाणा में जनता पहले ही ऐसे दलों को आईना दिखा चुकी थी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध करते करते कुछ लोग देश का ही विरोध करने लगे, और जनता ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया।