बुजुर्ग के साहस को सलाम—हमलावर जंगली सुअर के मुंह में छड़ी घुसा कर बचाई जान,संघर्ष में हो गए चोटिल

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

new-modern
IMG 20190814 WA0014
IMG 20190815 WA0026 1

अल्मोड़ा। विकासखंड भैसियाछाना के अलई के तोक नैनवालखोला में एक बुजुर्ग् पर जंगली सुअर ने हमला कर दिया। साहसी बुजुर्ग ने हमलावर सुअर के मुंह में अपनी सहारे की छड़ी घुसा कर ना केवल खुद का बचाव किया वरन हमलावर सुंअर को भागने पर विवश कर दिया। हालांकि इस पूरे मामले में बुजुर्ग बच्चे सिंह चोटिल भी हो गए।
घटना गुरूवार दोपहर 12 बजे के आसपास की हैं बच्चे सिंह अपने घर के पीछे खेत से सब्जी तोड़ रहे थे। इसी बीच खेत में पहले से ही सुअर सोया हुआ था। अचानक उसने बुजुर्ग पर हमला कर दिया। बच्चे सिंह ने साहस का परिचय दिया और खुद हमलावर सुअर से भिड़ गए। उन्होंने अपने पास सहारे के लिए रखी लाठी को ही सुअर के मुंह में घुसेड़ दिया और शोर मचाना शुरू कर दिया। बचाव मे बच्चे सिंह खेत में गिर भी गए लेकिन उन्होंने प्रयास जारी रखे। अप्रत्याशित हमले से बौखलाया सुअर शोरगुल सुनकर वहां लोगों के पहुंचने चलते वहां से भाग गया। घटना में 74 वर्षीय बच्चे सिंह के सिर मे चोट भी आई है। लेकिन जिस साहस का परिचय उन्होंने दिया उसकी काफी तारीफ हो रही है। गांव की निवर्तमान उपप्रधान रमा सुप्याल ने बताया कि क्षेत्र में जंगली सुअरों की संख्या लगातार बढ़ रही हैं सात साल पहले भी एक व्यक्ति को सुअर हमले में घायल कर चुका है। उसे अस्पताल में भी भर्ती होना पड़ा था।

IMG 20190814 WA0010