महोत्सव में सीनियर एवं जूनियर वर्ग में सात विषयों सतत् कृषि, अपशिष्ट प्रबंधन और प्लास्टिक के विकल्प, हरित ऊर्जा, उभरती प्रौद्योगिकीयां, मनोरंजक गणितीय मॉडलिंग, स्वास्थ्य और स्वच्छता तथा जल संरक्षण और प्रबंधन विषय पर विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की जा रही है। इसके साथ ही मानव जाति के कल्याण के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी विषय पर विज्ञान ड्रामा आयोजित किया जा रहा है।
अल्मोड़ा:: जनपद स्तरीय विज्ञान महोत्सव का शुभारंभ यहां राजा आनंद सिंह राजकीय बालिका इंटर कालेज अल्मोड़ा के सभागार में मुख्य अतिथि मेयर अजय वर्मा, विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य यूसी पांडे ने दीप प्रज्जवलित कर किया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि मेयर अजय वर्मा ने कहा कि आज विज्ञान हमारे दैनिक जीवन की जरूरत बन गया है। विज्ञान में ही समस्त समस्याओं का समाधान निहित है। उन्होंने बाल वैज्ञानिकों का आह्वान करते हुए कहा कि आज के बाल वैज्ञानिक ही भारत के विश्व गुरु बनने का मार्ग प्रशस्त करेंगे। विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य यूसी पांडे ने कहा कि बच्चों को अपने आस पास मौजूद समस्याओं को ढूंढ कर उनके समाधान में वैज्ञानिक तकनीकों का प्रयोग करना चाहिए।
इससे जहां बच्चों के वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास होगा वहीं छोटी छोटी खोजों से समाज भी आगे बढ़ेगा।
इस मौके पर जिला विज्ञान समन्वयक विनोद राठौर ने समस्त अतिथियों का स्वागत करते हुए विज्ञान महोत्सव की रूपरेखा प्रस्तुत की।
उन्होंने बताया कि महोत्सव में सीनियर एवं जूनियर वर्ग में सात विषयों सतत् कृषि, अपशिष्ट प्रबंधन और प्लास्टिक के विकल्प, हरित ऊर्जा, उभरती प्रौद्योगिकीयां, मनोरंजक गणितीय मॉडलिंग, स्वास्थ्य और स्वच्छता तथा जल संरक्षण और प्रबंधन विषय पर विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की जा रही है। इसके साथ ही मानव जाति के कल्याण के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी विषय पर विज्ञान ड्रामा आयोजित किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले तथा विज्ञान ड्रामा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम हल्द्वानी में खालसा इंटर कालेज में आयोजित होने वाले राज्य विज्ञान महोत्सव में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञान महोत्सव में लगभग 400 बाल वैज्ञानिक अपने प्रदर्शन कर रहे हैं।
अध्यक्षता जी जीआईसी की प्रभारी प्रधानाचार्य तोषी टम्टा ने की, संचालन मदन भण्डारी ने किया। इस मौके पर डॉ प्रभाकर जोशी, डाॅ दीप प्रकाश जोशी,डॉ कपिल नयाल पंकज जोशी, प्रदीप बिष्ट, प्रतिमा वर्मा, सुरेन्द्र चौहान, सौरव पंत, जीवन लाल साह, अशोक रावत, सवित जनौटी, मनमोहन चौधरी, ललित मोहन जलाल, पी सी तिवारी, जयश्री पोखरिया, सरिता पाण्डे, कमला बिष्ट, मनोज जोशी आदि उपस्थित रहे।
