हनी सिंह के नए गाने चिलगम में मलाइका अरोड़ा के डांस ने मचाया बवाल, लोगों ने कहा ऐसा डांस पहले कभी नहीं देखा ,इतना बेहूदा

मलाइका अरोड़ा इन दिनों फिर से चर्चा में हैं क्योंकि वह जल्द ही यो यो हनी सिंह के नए गाने चिलगम में नजर आने वाली…

n6881978891762593131370cab3dab9fca5bab20b105d991209fa4f2bd674c8cfc3ba982de3602222d2bdd3

मलाइका अरोड़ा इन दिनों फिर से चर्चा में हैं क्योंकि वह जल्द ही यो यो हनी सिंह के नए गाने चिलगम में नजर आने वाली हैं। जैसे ही इसका टीजर जारी हुआ सोशल मीडिया पर हलचल मच गई और लोग मलाइका के डांस मूव्स को लेकर तरह तरह की बातें करने लगे। कई यूजर्स ने उनके डांस को अश्लील बताते हुए तीखी आलोचना शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि चिलगम गाना हनी सिंह के आने वाले म्यूजिक एल्बम 51 ग्लोरियस डेज का हिस्सा है। इसका टीजर सात नवंबर को रिलीज हुआ था जिसमें मलाइका और हनी सिंह नीऑन लाइट्स के बीच रंग बिरंगे कपड़ों में नजर आए। दोनों की केमिस्ट्री को लेकर लोगों की राय बंटी हुई है। कुछ को यह जोड़ी पसंद आई तो कुछ ने डांस स्टेप्स को ओवर बताया। कई लोगों का कहना है कि मलाइका की पहले वाली ग्रेस अब नजर नहीं आ रही और गाने में आकर्षण की कमी है।

विवाद तब और बढ़ गया जब इस वीडियो का एक बिहाइंड द सीन फोटो रेडिट पर वायरल हो गया। तस्वीर में मलाइका जीभ बाहर निकालते हुए हनी सिंह के करीब डांस करती दिख रही थीं। यह पोज मजाकिया अंदाज में दिया गया था लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे गलत तरीके से ले लिया। यूजर्स ने मलाइका को ट्रोल करना शुरू कर दिया और कई तरह के कमेंट करने लगे। किसी ने लिखा कि मलाइका निक्की मिनाज बनने की कोशिश कर रही हैं तो किसी ने कहा कि वह अब वल्गर लग रही हैं। एक यूजर ने लिखा कि मुद्दा उम्र का नहीं है बल्कि स्टाइल का है जो अब चीप लगता है।

टीजर पर बढ़ते बवाल के बाद इसे इंस्टाग्राम से हटा लिया गया और बाद में यूट्यूब से भी गायब हो गया। अब फैन्स इंतजार कर रहे हैं कि पूरा गाना कब रिलीज होगा और क्या यह टीजर की तरह ही विवादों में घिर जाएगा।