अल्मोड़ा: राजकीय इंटर कॉलेज कमलेश्वर के वरिष्ठ प्रवक्ता चन्द्र प्रकाश सिंह को अर्थशास्त्र विषय में पीएच.डी. की उपाधि से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह उपाधि 4 नवम्बर 2025 को माननीया राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा नैनीताल विवि के दीक्षांत समारोह में दी गई।
चन्द्र प्रकाश सिंह ने “जनपद बागेश्वर में शिक्षा, रोजगार एवं आय की वर्तमान स्थिति” विषय पर शोध किया।
उन्होंने यह शोधकार्य प्रोफेसर एच.सी. जोशी (विभागाध्यक्ष एवं संयोजक, अर्थशास्त्र विभाग, एस.एस.जे. परिसर, अल्मोड़ा) के निर्देशन में पूरा किया था।
डॉ चंद्र प्रकाश सिंह की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में खुशी की लहर है। विद्यालय के संरक्षक राजेन्द्र सिंह बिष्ट, प्रधानाचार्य खजान चन्द्र काण्डपाल, एसएमसी अध्यक्षा गीता भाकुनी, पीटीए अध्यक्ष आनन्द सिंह डंगवाल, सभी अध्यापकगण, कर्मचारी और स्टाफ सदस्यों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
प्रधानाचार्य खजान चन्द्र का क्षण बताते हुए कहा कि प्रवक्ता चन्द्र प्रकाश सिंह ने जिस लगन और परिश्रम से यह सफलता अर्जित की है, वह सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
विद्यालय परिवार ने इस अवसर पर सामूहिक रूप से उन्हें सम्मानित करते हुए उनके शैक्षणिक समर्पण और योगदान की सराहना की।
