पिता की मौत का सदमा नहीं झेल सका बेटा, अर्थी के पास टूट गई सांसें

ऋषिकेश से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरे शहर को गम और हैरानी में डाल दिया है। यहां 84 साल के वेद प्रकाश कपूर…

ऋषिकेश से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरे शहर को गम और हैरानी में डाल दिया है। यहां 84 साल के वेद प्रकाश कपूर पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उनका एम्स ऋषिकेश में इलाज चल रहा था लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और बुधवार को उन्होंने आखिरी सांस ली। घर में मातम छा गया। परिजन पिता का शव लेकर घर पहुंचे ही थे कि कुछ देर बाद एक और दुखद घटना ने सबको हिला दिया।

वेद प्रकाश कपूर के बेटे सचिन कपूर की उम्र 45 साल थी। पिता के जाने का गम वह सह नहीं पाए। पिता का शव घर लाया गया तो सचिन अचानक नीचे गिर पड़े। सबको लगा शायद बेहोश हो गए हैं लेकिन कुछ ही मिनट में उनका भी दम टूट गया। पिता के साथ ही बेटे ने भी इस दुनिया को अलविदा कह दिया। बताया गया कि पिछले एक महीने से सचिन एम्स में रहकर पिता की सेवा कर रहे थे। उनके इलाज में हर वक्त साथ रहे। पिता की मौत की खबर उन्होंने सुनी तो खुद भी टूट गए और कुछ ही पल में सब खत्म हो गया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

हनुमंतपुरम गंगानगर की गलियां आज भी सन्नाटे में हैं। पिता और बेटे की दो अर्थियां एक साथ उठीं तो हर आंख नम थी।