प्रसिद्ध कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री उत्तराखंड से आज शुरू करेंगे अपनी धार्मिक यात्रा

बागेश्वर धाम के कथा वाचक धीरेंद्र शास्त्री बुधवार को उत्तराखंड से अपने धार्मिक यात्रा की शुरुआत करने वाले हैं। बागेश्वर धाम के कथावाचक पंडित धीरेंद्र…

बागेश्वर धाम के कथा वाचक धीरेंद्र शास्त्री बुधवार को उत्तराखंड से अपने धार्मिक यात्रा की शुरुआत करने वाले हैं। बागेश्वर धाम के कथावाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री इस धार्मिक यात्रा को लेकर काफी उत्साहित भी दिखाई दे रहे हैं।


पहले यात्रा की शुरुआत दिल्ली के छतरपुर से तय की गई थी लेकिन फिर बाद में बदलाव किया गया। अब धीरेंद्र शास्त्री अपनी यात्रा की शुरुआत उत्तरकाशी जनपद के गंगनानी से करेंगे। यह वही पवित्र स्थल है। जहां मां गंगा और यमुना का संगम माना जाता है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


यात्रा की शुरुआत गंगा पूजन से होगी। इसके बाद वह मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खरसाली जाएंगे। वह 12बजकर 30 मिनट पर गंगनानी पहुचेंगे। बताया जा रहा है कि इस यात्रा का उद्देश्य सनातन संस्कृति और अध्यात्म के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।