उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट ले चुका है मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि देहरादून के पर्वतीय राज्यों में मंगलवार को हल्की बारिश हुई। वहीं ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हुई।
पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं।
मौसम विभाग ने बताया कि इस समय बदलाव से पर्वतीय इलाकों में शीत लहर का प्रभाव बढ़ जाएगा। सुबह शाम ठंडी हवाएं चलेंगी जिससे लोगों को ठिठुरन महसूस होगी। विशेषज्ञो ने यह भी बताया कि बारिश और बर्फबारी से तापमान में गिरावट देखी जाएगी। जिससे पहाड़ी इलाकों में ठंड का असर और ज्यादा बढ़ जाएगा। वहीं मैदानी इलाकों में कोहरा छाने की संभावना है जो दृश्यता को प्रभावित कर सकता है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि 8 नवंबर तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा और धीरे-धीरे तापमान में स्थिरता आएगी। हालांकि रात के तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी रहेगा।
इधर, प्रशासन ने पर्वतीय इलाकों में यात्रा करने वालों को सतर्क रहने की सलाह दी है। बर्फबारी की संभावना को देखते हुए ऊंचाई वाले मार्गों पर एहतियात बरतने की हिदायत दी गई है। मौसम विभाग ने किसानों को भी सलाह दी है कि वे अपनी फसलों को ओलावृष्टि या पाले से बचाने के लिए आवश्यक कदम उठाएं।
उत्तराखंड में आने वाले कुछ दिनों में ठंडक काफी ज्यादा पढ़ने वाली है। पहाड़ों में बर्फबारी का इंतजार कर रहे पर्यटकों के लिए भी मौसम काफी सुहाना होने वाला है। आपको बता दे कि पहाड़ों पर बर्फबारी में बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। स्थानीय होटल व्यवसायी व स्थानीय व्यापारी मौसम की करवट से खासा उत्साहित हैं।
