शादी की हो गई सारी तैयारियां, सेहरा पहनकर दूल्हा भी हो गया तैयार लेकिन तभी आया एक फोन और फिर नहीं हुई शादी

शादी किसी भी युवक और युवती के लिए एक बहुत बड़ा सपना होता है। शादी के लिए चाहे लड़का हो या लड़की सभी सपने देखते…

Registration of marriages under UCC in Uttarakhand sets a record

शादी किसी भी युवक और युवती के लिए एक बहुत बड़ा सपना होता है। शादी के लिए चाहे लड़का हो या लड़की सभी सपने देखते हैं और वह अपने जीवनसाथी को लेकर कई तरह की प्लानिंग भी करते हैं। सगाई हो जाने के बाद उनकी दुनिया ही बदल जाती है।

शादी की तारीख नजदीक आने के साठी जीवनसाथी से मिलने को लेकर बेकरी भी बढ़ जाती है फिर आखिरकार शादी का दिन आ जाता है ऐसा ही कुछ उत्तराखंड के उधमसिंह नगर में रहने वाला एक शख्स सजा रहा था।

वह अपनी शादी को लेकर काफी बेकरार था। घर में नाच गाना और बारात निकालने के रस्में भी हो रही थी इसी बीच दूल्हे के पास एक फोन आया। उसे लगा यह फोन दुल्हन ने किया है फिर दूल्हे ने कहा कि मैं आ रहा हूं लेकिन तभी दूसरी तरफ से कुछ ऐसी बात पता चली की दुल्हे के सारे सपने टूट गए।


यह मामला उधम सिंह नगर के बाजपुर नगर पालिका के एक वार्ड का रहने वाला है। उसकी शादी सीमावर्ती उत्तर प्रदेश क्षेत्र के एक गांव की युवती से तय हुई थी। दोनों का विवाह होना था। उसके लिए सारे इंतजाम हो गए थे।

शादी की तैयारी जोर-शोर से चल रही थी तभी दुल्हन के बारे में कुछ ऐसी बात पता चली की पैरों तले जमीन खिसक गई। दरअसल, दुल्हन बीती रात अपने प्रेमी संग भाग गई थी।


दूल्हा पक्ष को लड़की के भाग जाने की कोई जानकारी नहीं थी। दूल्हा शादी को लेकर काफी उत्साहित था। वह सिर पर सेहरा भी सजा चुका था। शेरवानी भी पहन चुका था। मगर इस खबर के मिलते ही जैसे हर तरफ मातम छा गया। परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर लड़की पक्ष के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई।


उन्होंने आरोप लगाया कि विवाह की तैयारियों में भारी खर्च हो चुका है और अब परिवार को सामाजिक अपमान का सामना करना पड़ रहा है। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एसएसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि यह पारिवारिक मामला है। फिलहाल, युवती और उसके प्रेमी की तलाश की जा रही है।