उत्तराखंड में मौसम का मिजाज फिर बदल रहा है पर्वतीय क्षेत्र में बादल छा गए हैं जबकि मैदानी इलाकों में आंशिक रूप से धूप खिली हुई है। ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय हो जाने की वजह से अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम में बदलाव के संभावना जताई जा रही है।
मौसम विभाग का कहना है कि आज देहरादून समेत 7 जिलों में हल्की वर्षा और चोटियों पर बर्फ गिर सकती है जिससे तापमान में गिरावट आएगी। सोमवार और मंगलवार को देहरादून और आसपास के क्षेत्र में सुबह से ही धूप दिखाई दी जिस दिन में गर्मी महसूस हुई।
हालांकि दोपहर में आंशिक बादल मंडराने लगे। पर्वतीय क्षेत्रों में धूप और बादल का खेल लगातार चलता रहा और रात को वर्ष की संभावना भी बनी रही प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक है, जिस दिन में गर्मी हो रही है।
सुबह शाम ठंड बढ़ जाती है मौसम विज्ञान का कहना है कि आज आज उत्तरकाशी, चमोली, देहरादून, टिहरी, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में हल्की वर्षा हो सकती है।
4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। शेष मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रह सकता है। बुधवार और गुरुवार को भी वर्षा की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है।
