राम के राजतिलक प्रसंग मंचन के साथ ही मेलगांव में रामलीला का समापन

अल्मोड़ा: रामलीला कमेटी मेलगांव मे चल रही रामलीला का समापन हो गया है।अंतिम दिन मंचन में रावण का वध कर श्री राम 14 वर्षो के…

Screenshot 2025 1104 085445



अल्मोड़ा: रामलीला कमेटी मेलगांव मे चल रही रामलीला का समापन हो गया है।
अंतिम दिन मंचन में रावण का वध कर श्री राम 14 वर्षो के वनवास से अयोध्या धाम लौटे जहा राजतिलक के साथ श्री राम जी का राज्याभिषेक हुआ।
यहां 10 दिनों तक पूरी रामलीला का आयोजन किया गया, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष नन्दा बल्लभ जोशी ने बताया मेलगांव मे रामलीला का आयोजन पिछले 20 वर्षो से किया जा रहा है यह रामलीला का स्वरूप दिव्य व भव्य रूप से आयोजन किया जाता हैं यह रामलीला धार्मिक आस्था के साथ साथ क्षेत्र की एकता का भी प्रतीक है।
इस आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष नंदा बल्लभ जोशी जेष्ठ प्रमुख बसंत जोशी, प्रधान गिरीश पांडेय, केशर सिंह, अर्जुन राम, रमेश जोशी, गोकुल भट्ट, ईश्वर सिंह, दिनेश जोशी, हरीश जोशी, लक्ष्मी दत्त जोशी, प्रकाश जोशी, धर्मंनन्द जोशी, दुर्गा दत्त जोशी त्रिलोक राम, गोपाल जोशी, गजाधर् जोशी, नीरज जोशी गोपाल सिंह गोविंद बल्लभ जोशी सहित दर्जनों लोगों ने रामलीला को सफल बनाने में सहयोग किया।