जानिए आखिर किस वजह से लिया गया यह फैसला, कैंची धाम में नहीं होंगे दर्शन, कब तक रहेगी पाबंदी

कैंची धाम आने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि कैंचीधाम में मंगलवार को यानी 4 नवंबर…

Pi7compressedn6875259321762161244440cc947ab3319483a9d9d57afdebe639eaaa6a10c175c74a8d02b5ee66c53a164c

कैंची धाम आने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि कैंचीधाम में मंगलवार को यानी 4 नवंबर को दोपहर 12:00 बजे तक आम श्रद्धालुओं को दर्शन नहीं हो पाएंगे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम के चलते मंदिर को दोपहर 12:00 बजे तक के लिए बंद कर दिया जाएगा। सुरक्षा कारणो की वजह से मंदिर को बंद किया गया है। इस दौरान देश के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कैंची धाम में रहेंगी और दर्शन के साथ पूजा पाठ करेंगी।


कैंचीधाम मंदिर प्रबंधन द्वारा सभी भक्तों से अपील की है कि वो 12 बजे के बाद ही बाबा महाराज के दर्शन के लिये आएं। आपको बता दे कि राष्ट्रपति मुर्मू नैनीताल के कैंची धाम में सुबह दर्शन के लिए पूजा पाठ करेंगे जिसके चलते भारी सुरक्षा बल भी तैनात किया गया है।

किसी को भी मंदिर के आसपास जाने की अनुमति नहीं मिलेगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय दौरे पर रविवार को उत्तराखंड आई थी। देहरादून के निकट जॉली ग्रांट हवाई अड्डा पहुंचने पर राष्ट्रपति का उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह , मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण तथा अन्य गणमान्य लोगों ने स्वागत और अभिनंदन किया।

तीन दिवसीय दौरे पर आयीं राष्ट्रपति रविवार को हरिद्वार में पतंजलि विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं।


वह सोमवार को उत्तराखंड विधानसभा की रजत जयंती के अवसर पर देहरादून में आयोजित सदन के विशेष सत्र को संबोधित किया। वह उसी दिन नैनीताल स्थित राजभवन की स्थापना के 125 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में भी सम्मिलित होंगी।

राष्ट्रपति मंगलवार को नैनीताल के निकट कैंची धाम स्थित नीम करोली बाबा के आश्रम जाएंगी। इसके बाद वह कुमाऊं विश्वविद्यालय के 20वें दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी और फिर नयी दिल्ली रवाना होंगी।