अगले 12 घंटे में 14 राज्यों में होगी भारी बारिश, चेतावनी की गई जारी, गरजेंगे बादल

नवंबर की शुरुआत हो चुकी है और आज कई इलाकों में घने कोहरे की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि चक्रवात मोन्था…

uttarakhand-weather-updatem-march-2024

नवंबर की शुरुआत हो चुकी है और आज कई इलाकों में घने कोहरे की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि चक्रवात मोन्था का प्रभाव अब कम हो गया है। यानी अब बड़ा खतरा टल गया है। उत्तर प्रदेश और बिहार में अगले 6 दिनों में मौसम बिगड़ने की जानकारी सामने आई है और यहां तेज बारिश हो सकती है।


दिल्ली ,हरियाणा, पंजाब में भी चार दिनों तक बारिश होगी। राजस्थान में थोड़ी बूंदाबांदी होगी और तापमान में गिरावट जारी रह सकती है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होगी और साथ में बारिश भी होगी। कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के बाहरी इलाकों में ठंड का प्रकोप बढ़ जाएगा।


भारतीय मौसम विभाग ने कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना भी जताई है। दिल्ली में प्रदूषण का स्तर इस समय बहुत ज़्यादा है, जिससे साँस लेना मुश्किल हो रहा है। राजधानी के ऊपर बादल छाए हुए हैं।

बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। यह सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस ज़्यादा है।


मौसम विभाग में उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के चेतावनी दी है। मौसम विभाग के अनुसार 1 से 4 नवंबर तक उत्तराखंड में मौसम शुष्क रहेगा। 5 नवंबर 2025 को पिथौरागढ़, चमोली, बागेश्वर, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग में भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। ऊँचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है।


बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवात मोन्था काफ़ी कमज़ोर हो गया है। इसके बावजूद, कई इलाकों में बारिश की संभावना है। लोगों से भी सावधानी बरतने की अपील की गई है।


भारतीय मौसम विभाग ने ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया है। तेलंगाना, पुडुचेरी और कर्नाटक में भी बारिश की संभावना है। बिहार और झारखंड के कुछ हिस्सों में भी बारिश हो सकती है।