धौलछीना में राम जन्म के साथ हुआ रामलीला का शुभारंभ,बड़ी संख्या में पहुँच रहे हैं दर्शक

धौलछीना: ब्लॉक मुख्यालय धौलछीना में राम जन्म के साथ ही रामलीला का शुभारंभ हो गया है। देर रात तक हुए आयोजन में दर्शकों ने लीला…

Screenshot 2025 1031 145107



धौलछीना: ब्लॉक मुख्यालय धौलछीना में राम जन्म के साथ ही रामलीला का शुभारंभ हो गया है। देर रात तक हुए आयोजन में दर्शकों ने लीला का आनंद लिया।


बीते रोज गुरुवार को देर शाम मंत्रोचारण के साथ खंड विकास अधिकारी ललित महावर ने दीप जलाकर रामलीला का विधिवत शुभारंभ किया। इसके बाद देर रात तक रामलीला का आयोजन हुआ।


पहले दिन की रामलीला में नटी सूत्रधार प्रवेश, रावण कुंभकरण एवं विभीषण तपस्या, शिव द्वारा वरदान, रावण का कैलाश उठाना, देवगणों की स्तुति, दशरथ जी द्वारा पुत्रेष्ठ यज्ञ, तथा राम जन्म तक की लीला का मंचन किया गया।


इधर शिव का किरदार नत्थीराम नौटियाल, रावण का उमेश मनराल , कुंभकरण का प्रकाश वर्मा, विभीषण का दिव्यांश रावत, नारद का जयदीप बोरा, दशरथ प्रकाश, कौशल्या आशी मेहरा, सुमित्रा प्रियांशी, कैकई का अभिनय रेनू नेगी ने निभाया।

इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष चंद्र सिंह मेहरा, व्यवस्थापक दरबान सिंह रावत, नारायण सिंह मेहरा, राकेश मेहरा, राजू बोरा, कुंदन मेहरा, सूरज मेहरा, गोपाल मेहरा, चंदनसिंह, ललित मेहरा, दीवान सिंह, विक्रम बोरा, हिमांशु मेहरा, संजय जीना, हेम तिवारी, राजू नेगी, अनिल जोशी, ललित लोहनी, मनमोहन सिंह, मुन्ना बोरा, गोपाल सिंह मेहरा आदि लोग सहयोग कर रहे हैं।