उत्तराखंड मौसम: चमोली में पड़ी कड़ाके की ठंड, जम गई देवताल झील, लेकिन देहरादून में निचले इलाकों में निकली है धूप

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम बदलने की संभावना दिखाई दे रही है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय हो जाने की वजह से मौसम बदल सकता…

n6865736821761535293719deb65d9e9bfcb6f645312e3402a6885bcff6584fcbbf9158e08808fe2fec1427

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम बदलने की संभावना दिखाई दे रही है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय हो जाने की वजह से मौसम बदल सकता है हालांकि प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

इन दिनों चटक धूप खिली हुई है जिसकी वजह से तापमान सामान्य से अधिक बना है। अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में भी ठंड सामान्य से कम है। मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि पहाड़ों में मौसम का मिजाज बदल सकता है।


पर्वतीय क्षेत्र में आंशिक बादल छाए रहेंगे। मौसम का मिजाज बदलने के बाद पार्वती इलाकों में ठंड बढ़ सकती है। जबकि मैदानी क्षेत्रों में भी सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ जाएगी। पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान में बदलाव का असर निचले क्षेत्रों में भी दिखाई देगा।

देहरादून में रविवार को धूप निकली रही, लेकिन धूप में गर्मी नहीं थी। कभी-कभी बादल भी छाते रहे जिस वजह से गर्मी का एहसास कम हुआ, जबकि शाम के समय एकदम ठंड बढ़ गई।


मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार से ठंड में हल्का इजाफा हो सकता है।स चमोली के माणा गांव के पास भारत-चीन सीमा क्षेत्र में 18000 फीट की ऊंचाई पर स्थित देवताल झील कड़ाके की ठंड के कारण जाम गई है।

पिछले दिनों ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी से तापमान में गिरावट आ गई और देवताल झील के साथ ही यहां के पानी के स्रोत भी जम गए हैं। इन दोनों जगह पर्यटक देवताल पहुंचकर जमी झील का लुत्फ उठा रहे हैं। यहां तक आने के लिए लोगों को स्थानीय प्रशासन से इनर लाइन परमिट लेना पड़ता है।