Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

दीपावली की रात देहरादून की निरंजनपुर सब्जी मंडी में लगी भीषण आग, रॉकेट गिरने से भड़की लपटें, दो दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

देहरादून। दीपावली की रात देहरादून के निरंजनपुर सब्जी मंडी में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई। घटना कोतवाली पटेल नगर…

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

देहरादून। दीपावली की रात देहरादून के निरंजनपुर सब्जी मंडी में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई। घटना कोतवाली पटेल नगर क्षेत्र के अंतर्गत सब्जी मंडी गेट संख्या एक के पास हुई। बताया जा रहा है कि एक दुकान की छत पर रखी अंडों की खाली क्रेट पर पटाखे का रॉकेट आकर गिर गया, जिससे आग धधक उठी और देखते ही देखते लपटें फैल गईं।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस और दमकल विभाग की दो गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

कोतवाली पटेल नगर प्रभारी चंद्रभान अधिकारी ने बताया कि आग पर नियंत्रण पा लिया गया है और इस मामले में जांच जारी है। वहीं नगर अग्निशमन अधिकारी किशोर उपाध्याय ने बताया कि दीपावली की रात देहरादून शहर के अलग-अलग इलाकों में कुल 12 जगह आग लगने की घटनाएं दर्ज हुईं, जहां फायर ब्रिगेड की टीमों ने तत्परता से कार्रवाई कर आग बुझाई।

स्थानीय लोगों के अनुसार, अगर दमकल विभाग समय पर नहीं पहुंचता तो आग सब्जी मंडी के अन्य हिस्सों तक फैल सकती थी। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है और पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी है।