दिल्ली एनसीआर में कोहरा, पहाड़ों में बर्फबारी की संभावना , छह राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तर भारत में इस बार दिवाली के समय मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। दिल्ली एनसीआर में सुबह के समय हल्का कोहरा और…

n68567716317608606655608c122147042b61abb51fb1be2f28323bf8d92281d7c3a5a8ca30e4f83c814dae

उत्तर भारत में इस बार दिवाली के समय मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। दिल्ली एनसीआर में सुबह के समय हल्का कोहरा और धुंध छाए रहने की संभावना है जिससे ठंडक बढ़ जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार 19 से 21 अक्टूबर तक यह स्थिति बनी रह सकती है। वायु गुणवत्ता सूचकांक लगातार 200 से ऊपर बना हुआ है और 22 अक्टूबर तक इसमें सुधार की उम्मीद नहीं है। दिन में गर्मी रहेगी जबकि रात में हल्की ठंड का अहसास होगा।

हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर में पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है जिससे वहां पारा गिर सकता है और मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार कर्नाटक आंध्र प्रदेश महाराष्ट्र के दक्षिणी हिस्से केरल तेलंगाना और तमिलनाडु में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही लक्षद्वीप और पुडुचेरी पर भी इसका असर दिखाई देगा। इन इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 30 अक्टूबर तक बादलों की आवाजाही जारी रहेगी। कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। खासकर उत्तराखंड में अगले दो दिन बिजली चमकने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है जिससे तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है।

प्रदेश के कई शहरों में हवाओं के साथ नमी आने से बादल बने हुए हैं और कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो रही है। रात का तापमान बढ़ने लगा है। शनिवार को रीवा में सबसे कम तापमान 15.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया और 22 शहरों में रात का तापमान 20 डिग्री से कम रहा। दिन का सबसे अधिक तापमान गुना में 34.3 डिग्री दर्ज किया गया। भोपाल जबलपुर नर्मदापुरम इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों में अगले तीन चार दिन तक कहीं-कहीं हल्की वर्षा या बूंदाबांदी हो सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी पीके रायकवार ने बताया कि दक्षिण-पूर्वी अरब सागर और लक्षद्वीप के पास हवा के ऊपरी हिस्से में बना चक्रवात केरल और कर्नाटक के तट के पास गहरे कम दबाव के क्षेत्र में बदल गया है। इसके अलावा दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में भी हवा के ऊपरी हिस्से में एक चक्रवात बना हुआ है जो 24 अक्टूबर तक कम दबाव के क्षेत्र में बदल सकता है।