Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

अल्मोड़ा की नई एडीएम युक्ता मिश्रा ने ग्रहण किया कार्यभार, पूर्व में अल्मोड़ा में पोस्टल डिपार्टमेंट में दे चुकी हैं सेवा

अल्मोड़ा जनपद में नवागत अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्रा ने अपना कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात अपर जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित अपने…

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

अल्मोड़ा जनपद में नवागत अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्रा ने अपना कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात अपर जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित अपने कार्यालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया तथा कार्यप्रणाली की जानकारी ली।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही उन्होंने टीम भावना के साथ कार्य करने पर बल देते हुए कहा कि आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्य किए जाएंगे।
कार्यप्रणाली को सुदृढ़ करना तथा कार्यों को पारदर्शिता और त्वरित गति से संपादित करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।
मालूम हो कि युक्ता मिश्रा पूर्व में अल्मोड़ा में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं,तब वह डाक विभाग में कार्यरत थी, सुखद संयोग यह है कि उनकी जुड़वा बहिन मुक्ता मिश्रा भी तब अल्मोड़ा में डाक विभाग में थी और दोनों बहिने एक साथ प्रशासनिक सेवा में चयनित हुई और अभी दोनों प्रशासनिक अधिकारी हैं।