अल्मोड़ा: मुख्य‌ बाजार में वाहनों के आवागमन पर रोक लगे, व्यापारियों ने मेयर को दिया ज्ञापन

अल्मोड़ा:: देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों ने अल्मोड़ा के मुख्य बाजार में दीपावली पर्व पर वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग…

Screenshot 2025 1016 062246



अल्मोड़ा:: देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों ने अल्मोड़ा के मुख्य बाजार में दीपावली पर्व पर वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की है।


व्यापारियों ने मेयर को ज्ञापन दिया और दीपावली पर्व के तहत नगर के मुख्य बाजार में व्यापारियों एवं आम जनमानस की सुविधा के लिए 18 से 21 अक्टूबर तक बाजार अवधि तक दोपहिया और चौपहिया वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने की मांग की है।


ज्ञापन देने वालों में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष मनोज सिंह पवार, नगर अध्यक्ष संजय ‘साह रिक्खू’, जिला कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद पवार ‘भीमा’, महिला जिला उपाध्यक्ष व पार्षद वंदना वर्मा, नगर महासचिव दीप चंद्र जोशी, जिला संगठन मंत्री नीरज थापा ‘बिट्टू‘, जिला महामंत्री हिमांशु काण्डपाल, जिला उपाध्यक्ष हिमांशु बिष्ट, जिला मंत्री दिनेश काण्डपाल, निकेश उपाध्याय, मनीष मल्होत्रा, सुधीर गुप्ता आदि व्यापारी मौजूद रहे।