पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर तनाव फिर भड़का रातभर चली गोलीबारी में कई नागरिकों की मौत

पाकिस्तान और अफगानिस्तान की सीमा पर तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है मंगलवार की रात एक बार फिर दोनों देशों की सुरक्षा बलों के बीच…

पाकिस्तान और अफगानिस्तान की सीमा पर तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है मंगलवार की रात एक बार फिर दोनों देशों की सुरक्षा बलों के बीच जबरदस्त झड़प हुई यह झड़प खैबर पख्तूनख्वा के कुर्रम जिले में हुई जहां पाकिस्तानी सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए अफगान सैनिकों को निशाना बनाया बताया जा रहा है कि इस हमले में अफगान टैंक और कई सैन्य चौकियां तबाह हो गईं।

इससे पहले अफगानिस्तान की तरफ से पाकिस्तान पर हमला किया गया था जिसमें पाकिस्तानी चौकियों को बड़ा नुकसान पहुंचा था वहीं मंगलवार की रात हुई झड़प में अफगान तालिबानी लड़ाके अपने ठिकानों से भागते नजर आए।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

अफगान तालिबान के प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सेना की कार्रवाई में 12 से ज्यादा अफगान नागरिक मारे गए और करीब 100 अन्य घायल हुए पीटीवी न्यूज के अनुसार झड़प सुबह चार बजे शुरू हुई जिसमें दोनों तरफ से हल्के और भारी हथियारों का इस्तेमाल किया गया और पाकिस्तानी सेना ने पूरी ताकत से जवाब दिया।

सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक कुर्रम सेक्टर में अफगान तालिबान की एक चौकी और टैंक की स्थिति नष्ट कर दी गई इसके बाद शमसादर चौकी पर चौथे टैंक की स्थिति पर भी हमला किया गया इस हमले में फित्ना अल-ख्वारिज का एक प्रमुख कमांडर मारा गया फित्ना अल-ख्वारिज शब्द का इस्तेमाल पाकिस्तानी अधिकारी प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के आतंकवादियों के लिए करते हैं।