उत्तराखंड के हल्द्वानी से दो महिलाओं को चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। बाजार में खरीदारी करने आई महिलाओं को दोनों तरफ से घेर कर उनके पर्स गहने उड़ाने वाली बुआ भतीजी की यह जोड़ी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से इन दोनों के पास से एक महिला का पर्स और नगदी बरामद की। शहर में एक महिला का पर्स उड़ाने वाली बुआ भतीजी पुलिस के हत्थे चढ़ गई। पुलिस ने बुआ-भतीजी के कब्जे से चोरी का सामान बरामद कर लिया। दोनों के बारे में जानकारी सामने आई कि पहले भी इस प्रकार की वारदातों में वह शामिल रही हैं।
हल्द्वानी शहर के साहूकार लाइन बाजार में 9 अक्टूबर को सुशीला आर्य निवासी जवाहर ज्योतिदमुआडूंगा, करवा चौथ की खरीदारी करने के लिए बाजार आई हुई थी। इसी दौरान मौका पाकर दो महिलाओं ने उनका पर्स उड़ा लिया। जब सुशील को पर्स गायब होने के बारे में पता चला तब तक यह दोनों महिलाएं वहां से भाग चुकी थी।
सुशील आर्य ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने पुलिस को सूचना दी और थाना हल्द्वानी में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने संदिग्ध महिलाओं की तलाश में घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज निकले आसपास के सीसीटीवी फुटेज में उन दोनों महिलाओं को पर चोरी करते हुए देखा गया।
पुलिस ने मामले की जानकारी मिलते ही तत्काल कार्रवाई करते हुए 2 घंटे के भीतर इन दोनों को सिंधी चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी मिथिलेश निवासी पुनापुर, बीसलपुर रोड, बरेली और मीना निवासी ट्रांजिट कैंप रूद्रपुर मूल हाफिजगंज जिला बरेली शामिल है। इन दोनों के पास से पर्स, 3000 नकदी और एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं।
पुलिस के अनुसार, रुद्रपुर में रहने वाली मीना बुआ है, जबकि मिथिलेश उसकी भतीजी है। पुलिस ने बताया कि यह दोनों महिलाएं त्योहार के समय पर्स और ज्वेलरी की चोरी करती हैं।
बुआ-भतीजी पहले अपने टारगेट महिला के दोनों तरफ खड़े होकर उसे उलझाती हैं और फिर सामान चोरी कर आराम से फरार हो जाती हैं। बुआ-भतीजी ने इससे पहले भी हल्द्वानी में इस तरह की वारदातों को अंजाम दिया है।
