Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

हर्षवर्धन बने एनआईसी रानीखेत के प्रबन्ध समिति अध्यक्ष, मनीष प्रबंधक

त्रिवर्षीय नयी कार्यकारिणी गठित, सभी पदाधिकारी निर्विरोध चयनित रानीखेत: नेशनल इण्टर कालेज प्रबन्ध समिति की त्रिवर्षीय नयी कार्यकारिणी गठन हेतु समपन्न हुए चुनाव में हर्षवर्धन…


21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

त्रिवर्षीय नयी कार्यकारिणी गठित, सभी पदाधिकारी निर्विरोध चयनित

रानीखेत: नेशनल इण्टर कालेज प्रबन्ध समिति की त्रिवर्षीय नयी कार्यकारिणी गठन हेतु समपन्न हुए चुनाव में हर्षवर्धन पन्त को पुनः निर्विरोध अध्यक्ष व मनीष भैसोडा को प्रबन्धक चुनने के साथ ही अन्य सभी पदाधिकारियों का भी निर्विरोध चयन हुआ।


नेशनल इण्टर कालेज में प्रबन्ध समिति के सोमवार को सम्पन्न हुए चुनाव की जानकारी देते विद्यालय प्रधानाचार्य सुनील जोशी ने बताया कि चुनाव कार्यक्रम पर्यवेक्षक बीईओ ताड़ीखेत हरेन्द्र साह व चुनाव अधिकारी देवेन्द्र सिंह नेगी प्रधानाचार्य राइका कुनलाखेत की देखरेख में सम्पन्न हुआ।

जिसमें हर्षवर्धन पन्त अध्यक्ष, नवल किशोर पांडे उपाध्यक्ष, मनीष भैसोडा प्रबन्धक, देवाशीष उपप्रबन्धक व अजय पुनेठा को कोषाध्यक्ष चुना गया। उन्होने बताया सभी पदाधिकारियों का चयन निर्विरोध समपन्न हुआ।


इस मौके पर प्रधानाचार्य सुनील जोशी,अनंत भैसोडा, कुसाग्र सिंह, मोहित चौधरी, अमित माहेश्वरी, मदन सिह कुवार्बी व पंकज अग्रवाल सहित अनेक लोग मौजूद रहे।