ममता बनर्जी ने छात्राओं से अपील, कहा रात में हॉस्टल से बाहर न निकलें खुद रखें अपनी सुरक्षा का ध्यान

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लड़कियों से रात में हॉस्टल से बाहर न निकलने का अनुरोध किया है। दुर्गापुर के एक निजी…

1200 675 25193111 thumbnail 16x9 mamata 1

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लड़कियों से रात में हॉस्टल से बाहर न निकलने का अनुरोध किया है। दुर्गापुर के एक निजी मेडिकल कॉलेज में पढ़ने आई ओडिशा की एक एमबीबीएस छात्रा के साथ हुए गैंगरेप के मामले में ममता ने लड़कियों से अपनी सुरक्षा को लेकर ज्यादा सावधान रहने को कहा है। उनके अनुसार सभी को अपनी सुरक्षा को लेकर सतर्क रहना चाहिए।

इस दौरान ममता आज उत्तर बंगाल के हालात को लेकर केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा। उनका कहना है कि वह केंद्र से मदद मिलने का इंतजार नहीं कर रही हैं। राज्य सरकार ने अपनी पहल पर उत्तर बंगाल के पुनर्निर्माण का काम शुरू कर दिया है।

रविवार को उत्तर बंगाल के दौरे पर रवाना होने से पहले ममता ने हवाई अड्डे पर पत्रकारों से कहा कि निजी मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा का जिम्मेदार कौन है। वह रात साढ़े बारह बजे कैसे बाहर गई। हालांकि पुलिस घटना की जांच कर रही है और मुख्यमंत्री ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन भी दिया है।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि लड़की एक निजी मेडिकल कॉलेज की छात्रा है। तीन हफ्ते पहले ओडिशा के एक समुद्र तट पर तीन लड़कियों के साथ बलात्कार हुआ था। ओडिशा सरकार ने क्या कार्रवाई की है। निजी मेडिकल कॉलेज के लिए कौन जिम्मेदार है। इस मामले पर पुलिस ही सबसे बेहतर ढंग से बात कर सकती है।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की सरकारों को ऐसी घटनाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि बंगाल में जब भी ऐसा होता है हम किसी भी चीज को हल्के में नहीं लेते। हर चीज महत्वपूर्ण होती है। मैं इस घटना से हैरान हूं। वह लड़की एक निजी मेडिकल कॉलेज में पढ़ रही थी। वे रात के 12 बजकर 30 मिनट पर कैसे बाहर गई।

उन्होंने आगे कहा कि जहां तक मुझे पता है घटना एक जंगल में हुई थी। मुझे नहीं पता कि रात के साढ़े बारह बजे क्या हुआ था। जांच चल रही है। निजी मेडिकल कॉलेजों को भी अपने छात्रों की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। उन्हें लड़कियों के प्रति खासकर रात में अधिक सतर्क रहना चाहिए।

बता दें कि शुक्रवार रात ओडिशा के जलेश्वर की एक मेडिकल छात्रा अपने एक दोस्त के साथ मेडिकल कॉलेज परिसर के बाहर टहलने गई थी। दोनों दुर्गापुर सरकारी कॉलेज से सटे मोहन बागान एवेन्यू पर टहल रहे थे। तभी कुछ लोग उसे अंधेरे में जंगल में ले गए और उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया। यह भी आरोप है कि घटना के दौरान लड़की का दोस्त उसे छोड़कर भाग गया। वह कुछ देर बाद लौटा और पीड़ित छात्रा को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

पीड़िता के परिवार का दावा है कि सामूहिक बलात्कार मामले में पांच लोग शामिल हैं। सभी आरोपी पीड़िता को नहीं जानते। अब जांचकर्ता पीड़िता के दोस्त की भूमिका की भी जांच कर रहे हैं। पुलिस ने अब तक इस घटना में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।