दुनिया के क्रिकेट फैन्स हैरान रह गए जब नामीबिया ने टी20 मैच में दिग्गज टीम दक्षिण अफ्रीका को 4 विकेट से हरा दिया। आखिरी गेंद तक चले इस रोमांचक मुकाबले में साउथ अफ्रीका को जीत का पूरा भरोसा था, लेकिन नामीबिया ने साउथ अफ्रीका को हराकर
इतिहास रच दिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 134 बनाए थे। जवाब में नामीबिया की शुरुआत तो ठीक रही, लेकिन बीच में विकेट गिरते ही मैच हाथ से फिसलता नज़र आ रहा था। 84 के स्कोर पर टीम के 5 विकेट गिर चुके थे। तभी मैदान पर आए विकेटकीपर बल्लेबाज जेन ग्रीन ने अपनी बल्लेबाजी से सबको चौंका दिया।
ग्रीन ने जबरदस्त धैर्य दिखाते हुए 23 गेंदों पर नाबाद 30 रन ठोके और आखिरी गेंद पर चौका जड़कर टीम को ऐतिहासिक जीत दिला दी। उनके साथ रूबेन ट्रंपलमान भी 11 रन बनाकर नाबाद लौटे।
आखिरी ओवर का रोमांच
आखिरी ओवर में नामीबिया को 11 रन चाहिए थे।
पहली गेंद — ग्रीन ने छक्का जड़ा, मैच का रुख पलट गया।
दूसरी और तीसरी गेंद पर 3 रन आए।
चौथी गेंद पर सिंगल, स्कोर बराबर!
पांचवीं गेंद डॉट, सबकी सांसें थमी।
और फिर… अंतिम गेंद पर चौका!
बस, नामीबिया ने इतिहास लिख दिया।
साउथ अफ्रीका का हाल
डोनोवन फरेरा की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बैटिंग की थी।
जेसन स्मिथ ने सबसे ज़्यादा 31 रन बनाए। लेकिन नामीबिया की गेंदबाजी के आगे पूरी टीम संघर्ष करती दिखी।
रूबेन ट्रंपलमान नामीबिया के हीरो रहे — 4 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट झटके।
नामीबिया का जलवा
ये पहला मौका है जब दक्षिण अफ्रीका को किसी एसोसिएट देश से टी20 में हार झेलनी पड़ी है।
लेकिन नामीबिया के लिए ये पहली बड़ी जीत नहीं — वो इससे पहले श्रीलंका, जिम्बाब्वे और आयरलैंड को भी हराकर सबको चौंका चुका है।
हाल ही में नामीबिया ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए भी क्वालीफाई किया है।
