Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में रुका बारिश और बर्फबारी का दौर, पहाड़ों पर लेकिन बढ़ गई है ठंडक, जाने आने वाले दिनों का मौसम

उत्तराखंड के पहाड़ों में बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है कि हालांकि मौसम शुष्क है लेकिन दिन में गर्मी…

Pi7compressedn6846342141760186031719be8dddb32937080ca3da823f4c4b26d8e7b69175441d9749e1ee2ba9ea87f90c

उत्तराखंड के पहाड़ों में बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है कि हालांकि मौसम शुष्क है लेकिन दिन में गर्मी का एहसास हो रहा है और सुबह शाम के तापमान में गिरावट देखी जा रही है। ऐसे में आने वाले दिनों में ठंड और ज्यादा बढ़ाने के आसान नजर आ रहे हैं।

फिलहाल 15 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहेगा। बीते दिनों तक पहाड़ों में बर्फबारी के बाद अब मौसम शुष्क हो गया है। सुबह शाम ठंड का एहसास होने लगा है और अब मौसम ऐसा ही रहेगा।

केदारनाथ बद्रीनाथ में इस बार कपाट बंद होने से पहले जमकर बर्फबारी हो गई है जबकि केदारनाथ के कपाट 23 अक्टूबर को बंद होंगे जिससे धाम में जबरदस्त ठंड पड़ने वाली है। आने वाले दिनों में और ज्यादा ठंड बढ़ेगी चमोली स्थित हेमकुंड साहिब और लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट बीते शुक्रवार बंद हो गए इस दौरान मंदिर परिसर आसपास में काफी बर्फ देखने को मिली।


पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी का दौर चलने से मैदानी इलाकों तक ठंड का एहसास होने लगा है। पहाड़ों में ठंड पूरी तरह से अपना असर दिखाने लगी है। चारों धामों में भी इस समय जबरदस्त ठंड पड़ रही है।

चार धाम यात्रा के समापन के लिए अब डेढ़ माह तक का समय है। ऐसे में यात्रा के समापन तक काफी बर्फबारी देखने को मिल सकती है।


हालांकि गंगोत्री, यमुनोत्री और केदारनाथ के कपाट दिवाली के बाद शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे। बदरीनाथ के दर्शन 25 नवंबर तक होंगे। मौसम विभाग की मानें तो फिलहाल राज्य में बारिश और बर्फबारी की संभावना नहीं है।

आगामी 15 अक्तूबर तक प्रदेशभर में मौसम साफ रहने का अनुमान है। आज (शनिवार) उत्तराखंड में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। दीवाली तक मौसम में काफी बदलाव देखने को मिल सकता है।