अल्मोड़ा,11 अक्टूबर 2025
नगर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष महेश आर्य के निधन पर कांग्रेस परिवार ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
कांग्रेस कार्यालय में आयोजित शोक सभा में कार्यकर्ताओं ने महेश आर्य के निधन के और समाज और कांग्रेस पार्टी दोनों के लिए अपूरणीय क्षति बताया।
कांग्रेसजनों ने कहा कि महेश आर्य ने जीवनभर सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए लोगों की सेवा की,उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।
शोक सभा में मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी
और दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, विधायक मनोज तिवारी,पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल,नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी,नारायण दत्त पांडे,पूरन रौतेला, महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट,शोभा जोशी, प्रीति बिष्ट, किरण आर्य, आनंद सिंह बिष्ट, हर्ष कनवाल,वीरेंद्र बंगारी, देव सिंह कनवाल और पंकज आर्य समेत कई कांग्रेसजन मौजूद रहे।
