अल्मोड़ा: जिला स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में चौखुटिया की गरिमा रही प्रथम

अल्मोड़ा:: आर्य कन्या इंटर कॉलेज अल्मोड़ा में आयोजित जिला स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी जिसका विषय क्वांटम युग का आरंभ: संभावनाएं और चुनौतियां था। जिला स्तरीय प्रतियोगिता…

Screenshot 2025 1011 082444



अल्मोड़ा:: आर्य कन्या इंटर कॉलेज अल्मोड़ा में आयोजित जिला स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी जिसका विषय क्वांटम युग का आरंभ: संभावनाएं और चुनौतियां था।


जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विकासखण्ड स्तर पर प्रथम तथा द्वितीय स्थान प्राप्त कुल 17 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।


जनपदीय विज्ञान संगोष्ठी में गरिमा पपनै कक्षा 08, बोनाफाईड पब्लिक स्कूल चौखुटिया प्रथम, दिव्यांश पाण्डे, कक्षा 10, राइका धौलछीना द्वितीय एवं कामाक्षी, कक्षा 10, राइका मनान द्वारा तृतीय स्थान पर रहे।


जिला समन्वयक विज्ञान विनोद कुमार राठौर ने बताया कि जनपद स्तर पर प्रथम तथा द्वितीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों द्वारा दिनांक 13 अक्टूबर को पिथौरागढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जनपद का प्रतिनिधित्व किया जायेगा। प्रतियोगिता में अशोक रावत, डॉ0 दीप जोशी एवं पंकज जोशी ने निर्णायक की भूमिका निभायी। लिखित परीक्षा के निर्णायक के रुप में डॉ. प्रभाकर जोशी, मदन भण्डारी, डॉ. ललित जलाल ने भूमिका निभायी। समस्त प्रतिभागियों एवं मार्गदर्शक शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किया गया।


इस संगोष्ठी में डॉ. भुवन पाण्डेय, प्रदीप सिंह बिष्ट, नीरज जोशी, दीप पाण्डेय, धीरज कुमार, नवीन चन्द्र उपाध्याय, विनय शाह, डिम्पल जोशी, लक्ष्मी जोशी, कल्पना जोशी, अलेखा साह, ललिता गैड़ा, संगीता रौतेला, ममता जोशी, विजय कुमार पाण्डेय, दिनेश चन्द्र पपनोई, हेम चन्द्र पंत, प्रमोद रनावत, मोहन सिंह रावत, नारायण गिरी, नीतू बिष्ट मार्गदर्शक शिक्षक/शिक्षिकायें, ब्लॉक विज्ञान समन्वयक थे।
कार्यक्रमों का संचालन मदन भण्डारी, जिला संदर्भ व्यक्ति विज्ञान/प्रवक्ता डायट अल्मोड़ा तथा जिला विज्ञान समन्वयक विनोद कुमार राठौर ने संयुक्त रुप से किया।