दिल्ली में एक दर्दनाक हादसे का वीडियो सामने आया है जिसे सभी को झकझोर कर रख दिया। उत्तर पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार इलाके में यमुना नदी में डूबने से भाजपा के करावल नगर के पूर्व मंडल अध्यक्ष कुलदीप नैनवाल की मौत हो गई।
47 वर्ष से कुलदीप सुबह शनि मंदिर में पूजा करने गए थे और यमुना किनारे मछलियों को दाना खिलाने गए लेकिन किसे पता था कि यह धार्मिक कार्य उनकी जिंदगी का आखिरी पल हो जाएगा। यह घटना देखते ही देखते एक बड़े राजनीतिक विवाद में भी बदल गया है।
यह हादसा उस वक्त हुआ जब कुलदीप पूजा के बाद ठोकर नंबर-7 पर मछलियों को दाना खिला रहे थे। दाना डालने के बाद जैसे ही वह हाथ धोने के लिए नदी की ओर झुके, उनका पैर एक पत्थर पर पड़ा। वह पत्थर अस्थिर था और कुलदीप उसके साथ ही गहरे पानी में फिसल गए।
इसके बाद आसपास के लोगों ने शोर मचाने की कोशिश की लेकिन जब तक कोई मदद मिल पाती तब तक वह डूब चुके थे। इस घटना से उनके परिवार वालों पर गहरा सदमा पहुंचा है जो इस पर यकीन भी नहीं कर पा रहे हैं।
इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस दमकल विभाग और वोट क्लब की टीम में मौके पर पहुंची कई घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर 2:30 बजे बचाव दल ने कुलदीप नैनवाल के शव को यमुना से बरामद किया। पुलिस के अनुसार, कुलदीप पश्चिमी करावल नगर में अपने परिवार के साथ रहते थे, जिसमें उनकी मां, पत्नी दीपा और नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक बेटी एंजल है।
वह बिजली के ठेके लेने का काम करते थे और काफी धार्मिक प्रवृत्ति के थे। इस हादसे के बाद से उनके परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना के बाद अब राजनीतिक विवाद भी शुरू हो गया है आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक सौरव भारद्वाज ने बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि जिस वक्त कुलदीप यमुना में डूबे ठीक उसी जगह पर मेयर रेखा गुप्ता और सांसद प्रवेश वर्मा नौका यात्रा कर रहे थे।
भारद्वाज ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा किया और कहा कि मेयर की सुरक्षा में लगी एनडीआरएफ टीम ने कुलदीप को बचाने या खोजने की कोशिश नहीं की। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जहां मंत्री जी फोटो खिंचवा रहे थे, वहां एक इंसान की जान चली गई।
