हिंदू वर्ष में कार्तिक महीने को विशेष्य महत्व दिया गया है क्योंकि इस महीने में कई बड़े त्यौहार भी आए आते हैं। कार्तिक महीने की अमावस्या को हिंदुओं का सबसे बड़ा पर्व दिवाली मनाया जाता है तो कार्तिक शुक्ल षष्ठी को सूर्य देव को समर्पित छठ महापर्व मनाया जाता है।
इसके अलावा करवा चौथ, धन तेरस, छोटी दिवाली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज आदि पर्व भी मनाए जाते हैं।
इसके साथ ही भगवान विष्णु को भी यह महीना समर्पित है। इसी महीने की एकादशी को श्री हरि विष्णु 4 महीने की योग निद्रा के बाद उठाते हैं और तुलसी जी से विवाह करते हैं।
इसके साथ ही चातुर्मास भी समाप्त हो रहा है। कार्तिक मास के ब्रह्म मुहूर्त में पवित्र नदियों में स्नान करने की परंपरा भी है। जानिए इस साल कार्तिक मास कब से कब तक है और इस महीने के व्रत-त्योहार की पूरी लिस्ट भी देखें।
साल 2025 में कार्तिक महीना 8 अक्टूबर से शुरू हो रहा है अश्विन मास की पूर्णमासी यानी कि शरद पूर्णिमा 6 अक्टूबर को हालांकि मनाई जा रही है लेकिन 7 अक्टूबर को भी पूर्णिमा है। इसलिए कार्तिक मां 8 अक्टूबर से शुरू माना जा रहा है। वह कार्तिक मास का समापन 5 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के दिन होगा इस दिन देव दीपावली मनाई जाएगी।
कार्तिक मास 2025 व्रत-त्योहार सूची
8 अक्टूबर – कार्तिक महीने का प्रारंभ
10 अक्टूबर – करवा चौथ और वक्रतुण्ड संकष्टी चतुर्थी
11 अक्टूबर – रोहिणी व्रत
13 अक्टूबर – अहोई अष्टमी, मासिक कालाष्टमी, कृष्ण जन्माष्टमी और राधा कुंड स्नान
17 अक्टूबर – रमा एकादशी और तुला संक्रांति (सूर्य गोचर करके तुला राशि में प्रवेश करेंगे)
18 अक्टूबर – धनतेरस, यम दीपक और शनि प्रदोष व्रत
19 अक्टूबर – हनुमान पूजा और नरक चौदस. इस दिन छोटी दिवाली मनाई जाती है.
20 अक्टूबर – दीपावली महापर्व
22 अक्टूबर – गोवर्धन पूजा
23 अक्टूबर – भैया दूज और चित्रगुप्त पूजा
25 अक्टूबर – विनायक चतुर्थी और नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व की शुरुआत
26 अक्टूबर – खरना
27 अक्टूबर – सूर्य देव को संध्या काल का अर्घ्य
28 अक्टूबर – सूर्य देव को सुबह का अर्घ्य दिया जाएगा और छठ महापर्व समापन
30 अक्टूबर – गोपाष्टमी
31 अक्टूबर – अक्षय नवमी
1 नवंबर – देवउठनी एकादशी और चातुर्मास समाप्त
2 नवंबर – तुलसी विवाह
3 नवंबर – प्रदोष व्रत
5 नवंबर – कार्तिक पूर्णिमा व देव दीवाली
