अल्मोड़ा:: सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा ऐतिहासिक श्री नंदादेवी रामलीला के अष्टम दिवस की रामलीला में दर्शकों की भीड़ के बीच राम सुग्रीव मैत्री, मायावी बाली प्रसंग, बाली वध, हनुमान जागर, हनुमान लंका गमन, अशोक वाटिका प्रसंग, अक्षय कुमार वध, रावण हनुमान संवाद की प्रभावशाली प्रस्तुतियाँ मंचित की गईं।
मुख्य आकर्षण हनुमान जागर में हनुमान का जीवंत और प्रभावशाली अभिनय लोकेश तिवारी ने किया। जागर गायन शेखर सिजवाली और रोहन ने हुडके और तबले की थाप में किया, थाल पर अर्जुन सिंह बिष्ट, हारमोनियम पर मोहन जोशी और मजीरे पर अंजन बोरा ने संगत की। उद्घोषक की भूमिका में अनिल सनवाल रहे।
लीला का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष एजुकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफिसर्स एसोसिएशन पुष्कर सिंह भैसोड़ा, विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस राधा बिष्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा किरन पंत, हिमालयन डेंटल के स्वामी डॉ संतोष बिष्ट, सर्वदलीय महिला समिति अध्यक्ष मीना भैसोड़ा और अल्मोड़ा अर्बन कोआपरेटिव बैंक पुनीत बगड़वाल ने दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से किया।
कमेटी के अध्यक्ष और लाला बाजार वार्ड के पार्षद कुलदीप सिंह मेर, संयोजक वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश पांडे, सह संयोजक संजय साह, उपाध्यक्ष दीपक वर्मा, चंद्र मोहन परगाई ने अतिथियों को राम प्रसादी भेंट स्वरूप प्रदान की। संचालन का दायित्व कमेटी के सचिव और नंदादेवी वार्ड के पार्षद अर्जुन सिंह बिष्ट ने निभाया।
मुख्य अतिथि पुष्कर सिंह भैसोड़ा ने सभी राम भक्तों को सम्बोधित करते हुए कहा श्री राम को “मर्यादा पुरुषोत्तम” कहा जाता है क्योंकि उन्होंने हमेशा मर्यादा और अच्छे आचरण का पालन किया। उन्होंने एक आदर्श भाई, पुत्र, पति और राजा के रूप में सभी के लिए एक उदाहरण स्थापित किया।
रामलीला मंचन का शुभारंभ श्रीराम स्तुति से हुआ। लीला प्रारंभ होने से पूर्व छोटे-छोटे बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। सरस्वती का अभिनय जीविका पाठक ने किया, जबकि वंदना में हर्षिता पांडे, अंजलि थापा, कनिष्का पांडे, सृष्टि उप्रेती, कोमल कांडपाल, मानवी बोरा, काव्या कांडपाल ने अपनी प्रस्तुति दी।
राम द्रोण नेगी, लक्ष्मण- अविरल जोशी, सीता- किरन परगाई, रावण हरि विनोद साह, हनुमान लोकेश तिवारी, बाली दया कृष्ण परगाई, सुग्रीव मुरली कांडपाल, मायावी पंकज परगाई, अक्षय कुमार संदेश नेगी, त्रिजटा दीक्षा हरबोला, मेघनाथ राजू शर्मा, अंगद नमन पलनी, नल दक्ष साह, नील सुमित और जामवंत की भूमिका प्रेम ने निभाई।
पात्रों का मेकअप दानिश और राजू शर्मा द्वारा किया गया। मंच पूजन नंदादेवी मंदिर के मुख्य पुजारी तारा दत्त जोशी ने संपन्न किया।
