Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

5 साल के मासूम की मां के सामने बेरहमी से हत्या, सदमें में पूरा क्षेत्र

मध्य प्रदेश धार के कुक्षी थाना क्षेत्र के अली गांव में शुक्रवार को एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई। यहां पांच साल के मासूम…

मध्य प्रदेश धार के कुक्षी थाना क्षेत्र के अली गांव में शुक्रवार को एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई। यहां पांच साल के मासूम विकास की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी महेश मानसिक रूप से अस्थिर बताया जा रहा है। उसने बच्चे के घर में घुसकर उसे मार दिया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि महेश बाइक पर आया और बिना कुछ कहे घर में घुस गया। उसने नुकीले औजार से बच्चे पर हमला किया, जिससे उसकी गर्दन धड़ से अलग हो गई। इसके बाद भी वह रुका नहीं और बच्चे के कंधे पर वार करता रहा। घटना के समय बच्चे की मां ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह खुद भी घायल हो गई। पड़ोसियों ने उसकी चीख सुनकर दौड़कर आरोपी को पकड़ लिया और उसे जमकर पीटा।

धार पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी ने बताया कि भीड़ की पिटाई में आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की असली वजह पता चलेगी। शुरुआती जानकारी के अनुसार आरोपी अलीराजपुर जिले के जोबट बागड़ी का रहने वाला था और मानसिक रूप से अस्थिर था। पिछले कुछ दिनों से वह घर से लापता था। बच्चे की हत्या से पहले आरोपी ने पास की एक दुकान से सामान चुराने की कोशिश भी की थी। इस घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है और लोग दुख और सदमे में हैं।