उत्तराखंड: जान लीजीए कब होगी कौन सी भर्ती परीक्षा, UKPSC ने जारी किया 2026 का नया कैलेंडर

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने आने वाली कई भर्ती परीक्षाओं के लिए नया कैलेंडर जारी किया है। इस कैलेंडर में उत्तराखंड में आने वाली सभी…

Pi7compressedn68253041717587704692910c16426d51101c67357f2fa5b5434480f103edf04e11edde5dee8c39f2b64e82

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने आने वाली कई भर्ती परीक्षाओं के लिए नया कैलेंडर जारी किया है। इस कैलेंडर में उत्तराखंड में आने वाली सभी बड़ी भर्ती और परीक्षाओं के बारे में जानकारी दी गई है।

सरकारी नौकरी करने की तैयारी करने वाले उम्मीदवार जो खास तौर से उत्तराखंड में नौकरी करना चाहते हैं वह तारीखों को नोट कर ले और एग्जाम की तारीखों के हिसाब से अपनी तैयारी कर ले। जारी शेड्यूल के मुताबिक 12 प्रमुख परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी, जिनकी शुरुआत 19 जनवरी 2026 से होगी।

लास्ट परीक्षा 5 जुलाई 2026 को खत्म होगी। कौन सी परीक्षा कब होगी इसकी जानकारी आगे दी गई है।


यह रहेगा परीक्षा कार्यक्रम
19 से 22 जनवरी 2026-न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश (कनिष्ठ वर्ग) मुख्य परीक्षा 2023
25 जनवरी 2026 -प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज (विषयवार आरक्षित) मुख्य परीक्षा 2025 (वस्तुनिष्ठ)
31 जनवरी 2026 -समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी मुख्य परीक्षा 2024 (महाधिवक्ता कार्यालय, नैनीताल)
8 फरवरी 2026 -प्रधानाचार्य इंटर कॉलेज सीमित विभागीय लिखित परीक्षा 2025 (वस्तुनिष्ठ)
14 मार्च 2026 -अपर निजी सचिव मुख्य परीक्षा 2024 (सचिवालय/लोक सेवा आयोग)


22 मार्च 2026 -अधीक्षिका परीक्षा 2025 (स्क्रीनिंग), महिला कल्याण विभाग
5 अप्रैल 2026 -प्रवक्ता इंटर कॉलेज मुख्य परीक्षा 2025 (विषयवार आरक्षित)
12 अप्रैल 2026 -सहायक निदेशक परीक्षा 2025 (डेयरी विकास विभाग)


26 अप्रैल 2026 -प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज मुख्य परीक्षा 2025 (विषयवार आरक्षित) (वस्तुनिष्ट)
17 मई 2026 – सम्मिलित राज्य सिविल/अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2025 (प्रारंभिक परीक्षा)
14 जून 2026 – प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज परीक्षा 2025 (विषयवार आरक्षित)
5 जुलाई 2026 – सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2025 (प्रारंभिक परीक्षा)