नक़ल विरोधी क़ानून की पहली ही परीक्षा में हवा निकली, नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दें मुख्यमंत्री, कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज की मांग

अल्मोड़ा: कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा है कि पेपर लीक होना भाजपा सरकार की नक़ल विरोधी क़ानून की पोल खोल रहा है। उन्होंने…

Screenshot 2025 0923 0817012



अल्मोड़ा: कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा है कि पेपर लीक होना भाजपा सरकार की नक़ल विरोधी क़ानून की पोल खोल रहा है।


उन्होंने कहा कि भाजपा ने जिस तरह से नक़ल विरोधी क़ानून का ढिढोरा पीटकर अपनी पीठ थपथपाने का काम किया, उसकी पहले ही परीक्षा में ही हवा निकल गयी ।


भोज ने आरोप लगाया कि भाजपा के पूर्व जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह को भाजपा के लोगो के द्वारा ही संरक्षण देने काम किया जा रहा है पेपर लिक मामले की उच्च स्तरीय मजिस्ट्रेट जांच होनी चाहिए, उन्होंने कहा कि भाजपा ने बेरोजगारों के साथ भद्दा मजाक किया है जिसका जबाब युवा 2027 के चुनाव में भाजपा की सरकार उखाड़ फेक देगा।


उन्होंने कहा कि अब तक के घटनाक्रम को देखते हुए मुख्यमंत्री को नैतिकता के आधार पर तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए क्योंकि आज पूरा प्रदेश भ्रष्टाचार में डूब चुका है।