अल्मोड़ा:: राजकीय इंटर कॉलेज कमलेश्वर में दो दिवसीय विद्यालय स्तरीय खेल प्रतियोगिता शुरू हो गई है।
प्रतियोगिता का शुभारम्भ विद्यालय के रसायन विज्ञान प्रवक्ता राजेन्द्र सिंह बिष्ट द्वारा फीता काटकर किया गया। अपने उद्घाटन भाषण में उन्होंने खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक हैं और यह अनुशासन, सहयोग तथा नेतृत्व की भावना विकसित करते हैं।
प्रतियोगिता के पहले दिन छात्र-छात्राओं के बीच दौड़, लम्बी कूद, ऊँची कूद एवं गोला फेंक जैसी विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लिया तथा खेल मैदान में प्रतिस्पर्धा का अद्भुत वातावरण देखने को मिला।
ट्रैक निर्णायक चन्द्र प्रकाश बिष्ट और मनोज कुमार पाठक रहे। अभिलेखीकरण गणेश जोशी एवं मोहन चन्द्र भट्ट द्वारा किया गया। सभी खेल प्रतियोगिताएँ विद्यालय के खेल प्रभारी नरेन्द्र सिंह बनकोटी के निर्देशन में सम्पन्न हुईं।
इस अवसर पर विद्यालय में सामूहिक भोज का भी आयोजन किया गया। इसमें निर्मला लोहुमी के निर्देशन में प्रीतिका भटनागर , श्रीमती शर्मिला , ललिता रौतेला एवं संगीता पंत का विशेष सहयोग रहा।
इस अवसर पर राजेन्द्र सिंह बिष्ट, खजान चन्द्र काण्डपाल , संगीता पंत , गणेश जोशी, प्रीतिका भटनागर, डॉ इन्द्रा बिष्ट, चन्द्र प्रकाश बिष्ट, मोहन चन्द्र भट्ट, ललिता रौतेला, शर्मिला, निर्मला लोहुमी , नरेन्द्र सिंह बनकोटी, मनोज कुमार पाठक तथा ऑफिस स्टाफ के चन्द्र शेखर, मनोज जोशी, गोविन्दी ,कम्प्यूटर टीचर सुश्री अंजना नेगी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के खेल प्रभारी नरेन्द्र सिंह बनकोटी द्वारा किया गया।
