बागेश्वर में रहने वाले बरेली से उपचार करा कर लौटते पूर्व फौजी की कार फाल्दा पुल के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि वह कार स्वयं चला रहे थे जिसमें उनकी मृत्यु हो गई जबकि वाहन में बैठे दो अन्य लोग घायल हो गए हैं।
एनडीआरएफ व दमकल कर्मियों ने घायलों को खाई से निकाला तथा जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां दोनों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया है। सभी कोणों से जांच की जा रही है।
कपकोट के फरसाली, मल्लादेश निवासी 50 वर्षीय बिशन गिरी पुत्र सोबन गिरी बुधवार की देर रात बरेली से हार्ट व टाइफाइड का उपचार कराकर घर लौट रहे थे। बागेश्वर कपकोट मोटर मार्ग फाल्दिया पुल के पास कार असंतुलित होकर खाई में गिर गई।
घटना में उनकी मौके परी मृत्यु हो गई जबकि वाहन में सवार 35 वर्षीय बसंत गिरी पुत्र भगवान गिरी तथा 34 वर्षीय अनिल गिरी पुत्र गोविंद गिरी घायल हो गए। उन्हें स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल भर्ती किया। दोनों को उपचार के बाद घर भेज दिया है। मृतक का एक पुत्र और एक पुत्री है।
मृतक बिशन गिरी भारतीय सेवा में पूर्व सैनिक थे। सेवानिवृत्ति के बाद वह गांव में खेती-किसानी और सामाजिक कार्यों से जुड़े थे। उनके निधन से पूरे गांव में शोक की लहर है।
