मसूरी में अगर सड़क ना खुली तो हो जाएगी बड़ी परेशानी, पेट्रोल और डीजल हो गया है शहर में खत्म, दुकानों पर राशन किल्लत

मसूरी देहरादून मार्ग बंद होने की वजह से शहर में जरूरी चीजों की कमी आ गई है। शहर में पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल डीजल खत्म…

n6815047421758171672180936c1cfed6206537776d5d7e1f8767922df91a91e0e2cd9c8fb83e5f328a6f9f

मसूरी देहरादून मार्ग बंद होने की वजह से शहर में जरूरी चीजों की कमी आ गई है। शहर में पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल डीजल खत्म हो गया है। जल्द मार्ग नहीं खोला गया तो यह परेशानी और बढ़ जाएगी।

शहर में सब्जी, दूध आदि की भी काफी किल्लत होने लगी है मसूरी देहरादून मार्ग स्थित अधिकांश दुकानों रेस्टोरेंट में खाने का सामान नहीं मिल रहा है। मार्ग में फंसे लोगों के खाने पीने की समस्या हो रही है। पेट्रोल पंपों पर भी लगातार भीड़ लगी हुई है।

पंप संचालक ने बताया कि उनके पंप पर जिला पूर्ति अधिकारी ने 3000 लीटर पेट्रोल डीजल आपदा प्रबंधन के लिए रिजर्व रखा है। ऐसे में डीजल खत्म हो चुका है। पेट्रोल भी जल्द खत्म होने की संभावना है। दूसरे पेट्रोल पंपों पर भी पेट्रोल-डीजल खत्म होने की कगार पर है।


शहर में घूमने आए पर्यटक फंस गए हैं। वह घर जाने के लिए होटल से निकल रहे हैं लेकिन चूनाखाला में पुलिस ने बैरियर लगा दिया है। यहां पर्यटकों और स्थानीय लोगों को रोका जा रहा है। शहर कोतवाल संतोष कुंवर ने बताया कि मसूरी-दून मार्ग पर वैली ब्रिज बनने के बाद ही लोगों को छोटे वाहनों से आगे जाने दिया जाएगा।

गलोगी के पास भी सड़क पर दरारें आई हैं। बताया कि कुछ लोगों की ओर से पर्यटकों को दून छोड़ने की एवज में मोटी रकम लेने की शिकायत मिली है इस पर भी पुलिस की नजर है। कोल्हूखेत, चूनाखाला, किंग्रेग में लोगों को हर स्थिति की जानकारी दी जा रही है।