Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

सेवा पर्व पर पीएचसी हवालबाग में लगाया गया स्वास्थ शिविर,76 रोगियों की हुई जाँच

अल्मोड़ा:: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हवालबाग में सेवा पर्व व स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान कार्यक्रम प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर आयोजित किया गया। जिसमें प्राथमिक…

अल्मोड़ा:: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हवालबाग में सेवा पर्व व स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान कार्यक्रम प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर आयोजित किया गया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


जिसमें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हवालबाग के अधिकारी कर्मचारी और समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे जिसमें स्वास्थ विभाग द्वारा नियमित स्वास्थ्य जांच, निःशुल्क निदान एवं दवा सुविधा, रक्तचाप, शुगर एवं कैंसर जांच एएनसी जांच, टीकाकरण तथा पोषण युक्त भोजन खाने की सलाह दिया गया।
कुल 76 रोगियों की जांच की गई और उन्हें निःशुल्क निदान और दवा प्रदान की गई।


कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख हिमानी कुंडू, खंड विकास अधिकारी एसएस दरियाल, ग्राम प्रधान हवालबाग, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. रंजन तिवारी और अन्य पीएचसी कर्मचारी उपस्थित थे।