Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

दिल्ली BMW हादसे में गगनप्रीत कौर 27 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में

दिल्ली BMW हादसे में गगनप्रीत कौर 27 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में दिल्ली में बीएमडब्ल्यू हादसे की मुख्य आरोपी गगनप्रीत कौर को बड़ा झटका लगा…

दिल्ली BMW हादसे में गगनप्रीत कौर 27 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

दिल्ली में बीएमडब्ल्यू हादसे की मुख्य आरोपी गगनप्रीत कौर को बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें 27 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

वित्त मंत्रालय के अधिकारी नवजोत सिंह रविवार को धौला कुआं के पास बीएमडब्ल्यू कार की चपेट में आ गए थे। इस हादसे में नवजोत सिंह की मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी संदीप गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे के वक्त गाड़ी गगनप्रीत चला रही थीं।

आरोप है कि उन्होंने नवजोत और उनकी पत्नी को पास के अस्पताल ले जाने की बजाय 19 किलोमीटर दूर एक छोटे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने नवजोत को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 281 तेज गति से गाड़ी चलाना 125बी दूसरों की जान या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालना 105 गैर इरादतन हत्या और 238 सबूत मिटाने के तहत एफआईआर दर्ज की है।

पुलिस ने बताया कि गैर इरादतन हत्या और सबूत मिटाने की धाराएं इसलिए जोड़ी गईं क्योंकि आरोपी और उसके पति ने नवजोत और संदीप को दुर्घटना स्थल से 19 किलोमीटर दूर अस्पताल ले जाने का फैसला किया और एक भी पीसीआर कॉल नहीं की।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपियों ने खुद दंपति को न्यूलाइफ अस्पताल ले जाने का फैसला किया जबकि आसपास बड़े अस्पताल मौजूद थे और उन्हें तुरंत वहां नहीं ले गए।