Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नहीं मनाया अपना जन्मदिन, नहीं हुआ कोई आयोजन, आपदा प्रभावितों को दिया सारा समय

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन यानी 16 सितंबर को किसी प्रकार का उत्सव या औपचारिक आयोजन नहीं किया। इस दिन को उन्होने सादगी से…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन यानी 16 सितंबर को किसी प्रकार का उत्सव या औपचारिक आयोजन नहीं किया। इस दिन को उन्होने सादगी से मनाया और समाज को अपनी सेवा समर्पित की।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

मुख्यमंत्री ने कहा जन्मदिन जैसे अवसर को समाज और जरूरतमंद की सेवा के लिए समर्पित करना ही सच्चा उत्तरदायित्व है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के कई क्षेत्रों में आपदा प्रभावित परिवार कठिन परिस्थितियों से गुजर रहे हैं और ऐसे में समाज का प्रत्येक वर्ग उनके सहयोग के लिए आगे आए।

हर एक प्रयास पीड़ित परिवारों के लिए आशा का स्रोत है। वे अपने जन्मदिन के दिन आपदा प्रभावितों और आमजन की मदद में समय देंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, शिक्षा सहयोग और आपदा राहत जैसे कार्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम बन सकते हैं।

सेवा और त्याग की भावना ही उत्तराखंड की असली पहचान है और यदि हर नागरिक इसी सोच के साथ कार्य करे तो राज्य को हर क्षेत्र में मजबूती और नई ऊर्जा मिलेगी।