Home Remedies For Burn Scars: अगर शरीर पर कहीं भी है जले का निशान तो अपनाए यह असरदार घरेलू उपाय, तुरंत मिलेगा छुटकारा

क्या आपके शरीर पर भी कहीं जलने का निशान है और यह निशान आपकी बॉडी पर काफी लंबे समय से हैं तो आज कुछ घरेलू…

n68127920017580124790048042eca8f0ed886b41109ecad447fc02945b225a8d307a576bdaa695a8e071f4

क्या आपके शरीर पर भी कहीं जलने का निशान है और यह निशान आपकी बॉडी पर काफी लंबे समय से हैं तो आज कुछ घरेलू उपाय को अपनाकर आप इसे कम कर सकते हैं। यह उपाय काफी कारगर है। आईए जानते हैं इसके बारे में
जले के निशान अक्सर त्वचा पर रह जाते हैं।

यह निशान कभी लाल गहरे या हल्के भूरे रंग के होते हैं। त्वचा की बनावट को यह प्रभावित करते हैं। समय रहते अगर इसका इलाज न किया जाए तो स्थाई रूप से यह शरीर पर रह जाते हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि हलके जले हुए निशान को कम करने के लिए कुछ घरेलू उपाय है जो बहुत प्रभावित हैं और इनमें कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता।


एलोवेरा जेल का उपयोग
एलोवेरा जेल स्किन प्रॉब्लम्स के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसे सीधे निशान वाली जगह पर लगाए इसके बाद स्किन जल्दी रिकवर हो जाती है और निशान भी फीके पड़ जाते हैं।


शहद और नारियल तेल का लेप
शहद और नारियल के तेल को मिलकर भी इसे जले हुए निशान पर लगा सकते हैं। इससे निशान हल्के हो जाएंगे। इसे डेली लगाने से इसका असर जल्दी दिखाई देगा।


दही और हल्दी का पेस्ट
दही और हल्दी का पेस्ट बनाकर अगर निशान वाली जगह पर लगाया जाए तो निशान जल्दी ही गायब होने लगते हैं। हल्दी में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं जो स्किन को साफ करते हैं और स्वस्थ रखने में भी मदद करते हैं।


नींबू का रस और शुगर स्क्रब
नींबू का रस त्वचा को हल्का करने में मदद करता है, जबकि शुगर स्क्रब डेड स्किन को हटाने में मदद करता है। इसे सप्ताह में 2-3 बार लगाएं। इसके फायदे आपको देखने को मिलेंगे।


सतत देखभाल जरूरी
घरेलू उपायों के अलावा रोजाना मॉइस्चराइजिंग और धूप से बचाव भी जले के निशानों को कम करने में अहम भूमिका निभाते हैं। यदि निशान गहरे या पुरानी उम्र के हैं, तो डॉक्टर से परामर्श लेना जरूरी है।