देहरादून से बड़ी खबर सामने आई है जहां भाजपा ने अपने संगठन को मजबूती देने के लिए नई टीम की घोषणा की है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर संगठन के अलग अलग मोर्चों और विभागों में 42 नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। इनमें दीप्ति रावत कुंदन परिहार और तरुण बंसल को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। इसके साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रदेश मंत्री के पद पर आठ आठ लोगों को नियुक्त किया गया है।
पार्टी ने पुनीत मित्तल को प्रदेश कोषाध्यक्ष और मनवीर सिंह चौहान को लगातार तीसरी बार प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है। महिला मोर्चा की कमान रुचि भट्ट को दी गई है जबकि अन्य मोर्चों में भी नई नियुक्तियां की गई हैं। माना जा रहा है कि यह पूरी टीम आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।
प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी अनिल गोयल को मिली है। उनके साथ नैनीताल के राजेंद्र सिंह बिष्ट उधम सिंह नगर के श्रीपाल राणा रुद्रप्रयाग की विधायक आशा नौटियाल हरिद्वार के पूर्व विधायक यतीश्वरानंद कोटद्वार के शैलेंद्र सिंह बिष्ट रुड़की के राकेश गिरी और उत्तरकाशी के स्वराज विद्वान को भी उपाध्यक्ष बनाया गया है।
प्रदेश महामंत्री के तौर पर पौड़ी की दीप्ति रावत बागेश्वर के कुंदन परिहार और नैनीताल के तरुण बंसल को चुना गया है। प्रदेश मंत्री पद की जिम्मेदारी चमोली के सतीश लखेड़ा देहरादून के आदित्य चौहान टिहरी से नलिन भट्ट पिथौरागढ़ से दीपिका बोहरा देहरादून से नेहा जोशी काशीपुर से गुंजन सुखीजा चंपावत से निर्मल मेहरा और अल्मोड़ा के गौरव पांडे को दी गई है।
देहरादून से पुनीत मित्तल कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं जबकि नैनीताल के साकेत अग्रवाल सह कोषाध्यक्ष बने हैं। कोटद्वार के जगमोहन रावत को कार्यालय सचिव नैनीताल के कौस्तुभानंद जोशी को प्रकोष्ठ संयोजक हरिद्वार के सचिन अग्रवाल को प्रकोष्ठ सह संयोजक पिथौरागढ़ के सुरेश जोशी को मुख्य प्रवक्ता और उत्तरकाशी के मनवीर चौहान को मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।
प्रदेश मीडिया सह संयोजक का जिम्मा विनय गोयल राजेंद्र नेगी प्रदीप जनौटी और विकास तिवारी को दिया गया है। सोशल मीडिया संयोजक के पद पर हिमांशु संगतानी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि सोशल मीडिया सह संयोजक के रूप में करूण दत्ता गौरव सिंह गंधार अग्रवाल और लाल सिंह कोरंगा को चुना गया है। प्रदेश आईटी संयोजक की जिम्मेदारी प्रवीण लेखवार को दी गई है।
