लखनऊ एयरपोर्ट पर तकनीकी खराबी से टला बड़ा हादसा, डिंपल यादव सहित 151 यात्री सुरक्षित

लखनऊ एयरपोर्ट पर शनिवार को हड़कंप मच गया। दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट टेक ऑफ से पहले तकनीकी समस्या के कारण रनवे पर रुक…

लखनऊ एयरपोर्ट पर शनिवार को हड़कंप मच गया। दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट टेक ऑफ से पहले तकनीकी समस्या के कारण रनवे पर रुक गई। फ्लाइट तेज रफ्तार से दौड़ रही थी लेकिन हवा में नहीं उठ पाई। पायलट ने तुरंत फैसला लिया और इमरजेंसी ब्रेक लगाकर विमान को सुरक्षित तरीके से रोक दिया।

इस विमान में 151 यात्री सवार थे जिनमें सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव भी मौजूद थीं। अचानक हुई इस घटना से यात्रियों में डर फैल गया। सभी के चेहरे पर दहशत साफ नजर आई। कई लोगों ने राहत की सांस लेते हुए कहा कि भगवान ने बचा लिया वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

सूत्रों के मुताबिक फ्लाइट सुबह करीब 11 बजे लखनऊ से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली थी। टेक ऑफ के दौरान विमान में असामान्य आवाज आई और पर्याप्त थ्रस्ट नहीं मिलने के कारण उड़ान असंभव हो गई। पायलट ने एटीसी को तुरंत सूचना दी और फ्लाइट को रोक दिया।

एयरपोर्ट प्रशासन ने सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। उन्हें बाद में दूसरी फ्लाइट से दिल्ली भेज दिया गया। पायलट की सतर्कता और त्वरित निर्णय से बड़ा हादसा टल गया। यात्रियों ने भी राहत की सांस ली।