अल्मोड़ा जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर संदीप श्रीवास्तव ने जताया भाजपा नेतृत्व का आभार

भाजपा नेता संदीप श्रीवास्तव ने उन्हें ​​अल्मोड़ा जिले में भाजपा का जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर प्रदेश और जिला नेतृत्व का आभार जताया है। यहां…

sandeep srivastav

भाजपा नेता संदीप श्रीवास्तव ने उन्हें ​​अल्मोड़ा जिले में भाजपा का जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर प्रदेश और जिला नेतृत्व का आभार जताया है।


यहां जारी बयान में संदीप श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व और जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने उन पर विश्वास जताते हुए जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है और वह तन,मन,धन से भाजपा संगठन को आगे बढ़ाने में कोई कोर कसर बांकि नही रखेंगे।


भाजपा जिला उपाध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव इससे पहले 1993 में भाजयुमो के नगर महामंत्री,1995 में भाजयुमो के नगर अध्यक्ष,1997 में भाजयुमो के जिला मंत्री,1998 में भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष,2001 और 2003 में ​जे​ल विजिटर,2007 में भाजपा नगर उपाध्यक्ष,2008 में भाजयुमो के प्रदेश प्रवक्ता,2009 में भाजपा जिला मंत्री की जिम्मेदारी निभा चुके है।