नेपाल में सोशल मीडिया पर बैन के बाद हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। देशभर में प्रदर्शन और हिंसा के बीच युवा सड़कों पर उतर आए और कई जगह आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं हुईं। इस संकट ने आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड हस्तियों को भी झकझोर दिया है। मनीषा कोइराला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर खून से सने जूते की फोटो साझा की और देश की इस परिस्थिति पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने नेपाली भाषा में लिखा कि आज नेपाल के लिए काला दिन है जब जनता की आवाज भ्रष्टाचार के खिलाफ आक्रोश और न्याय की मांग का जवाब गोलियों से दिया गया।
मनीषा कोइराला का जन्म काठमांडू में हुआ और उनके परिवार का राजनीतिक इतिहास रहा है। उनके दादा प्रधानमंत्री रह चुके हैं और पिता कैबिनेट मंत्री रहे हैं। मनीषा ने नेपाली फिल्म से करियर शुरू किया और बाद में बॉलीवुड में भी कदम रखा। उन्होंने सामाजिक कार्यों में भी हिस्सा लिया और महिलाओं और बच्चों के संरक्षण के लिए काम किया।
ओली सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रतिबंध लगाया क्योंकि इन कंपनियों ने नेपाल में अपना रजिस्ट्रेशन नहीं कराया था। सरकार ने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा और नियम पालन का मामला बताया लेकिन इसका असर युवा पीढ़ी पर पड़ा और जनता की नाराजगी सड़कों तक आ गई। वर्तमान में स्थिति गंभीर है और कई शहरों में कर्फ्यू लगाया गया है। सुरक्षा बल सतर्क हैं और लोगों से शांति बनाए रखने का अनुरोध किया गया।
https://www.instagram.com/p/DOWSiesEdjb/?igsh=MWFoMmQ1ZzcxZHhiNw==
