बीजेपी हवालबाग मंडल की ओर से ब्लॉक प्रमुख सहित नए जनप्रतिनिधियों का किया स्वागत

अल्मोड़ा:: भारतीय जनता पार्टी की हवालबाग मंडल ने ब्लॉक प्रमुख व क्षेत्र पंचायत, ग्राम प्रधान सहित सभी जनप्रतिनिधियो का स्वागत किया। मंडल अध्यक्ष हवालबाग संजय…



अल्मोड़ा:: भारतीय जनता पार्टी की हवालबाग मंडल ने ब्लॉक प्रमुख व क्षेत्र पंचायत, ग्राम प्रधान सहित सभी जनप्रतिनिधियो का स्वागत किया।


मंडल अध्यक्ष हवालबाग संजय बिष्ट की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम का संचालन सुन्दर मटियानी व मनीष बिष्ट ने संयुक्त रुप किया।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष संजय बिष्ट की मौजूदगी में नव निर्वाचित ब्लाक प्रमुख हिमानी कुन्डू का भव्य स्वागत किया ।


उन्होंने कहा कि श्रीमती कुंडू के नेतृत्व में ब्लॉक पूरे प्रदेश मे प्रथम स्थान में रहे ऐसी उन्हे उम्मीद है।
उन्होंने कहा हम सभी की जिम्मेदारी हैं कि हम सभी आपसी तालमेल बनाकर एक मिशाल कायम करेंगे। ब्लॉक प्रमुख हिमानी कुन्डू ने कहा कि पूरे ब्लॉक तथा नव निर्वाचित प्रधान, क्षेत्र पंचायत की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निदान करने का प्रयास किया जायेगा।
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, जिला उपाध्यक्ष आनंद डंगवाल,बृहस्पति गिरी महाराज,राजेंद्र बिष्ट,भारत भूषण कुन्डू,सुनील बिष्ट, हरीश कनवाल,गोकुल मेहता, सुनील बिष्ट पुष्कर मेहता,राम सिंह रावत, विनोद कनवाल प्रमोद जोशी, चन्दन रावत, सुनील नेगी, दीपक अधिकारी, कुन्दन कुमार बिष्ट, गोविन्द बिष्ट नन्दन बिष्ट ,किशन बिष्ट, जमन बिष्ट ,भगवान रावत, केवल मस्यूनी, श्याम मेहता, ग्राम प्रधान मटेला कविता बिष्ट, कमला भट्ट, उमा ठठोला, कविता बगड़वाल तथा समस्त क्षेत्र पंचायत सदस्य,व ग्राम प्रधान व कार्यकर्ता उपस्थित थे।