Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

इंदौर के अस्पताल में हुई दिल दहला देने वाली घटना, चूहों के कुतरने से एक नवजात की मौत, MYH में मचा हड़कंप

इंदौर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल महाराजा यशवंत राव होलकर में बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां दो नवजातों को चूहों ने कुतर दिया।…

इंदौर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल महाराजा यशवंत राव होलकर में बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां दो नवजातों को चूहों ने कुतर दिया। चूहो ने पिछले 48 घंटे में जिन दो नवजात के शरीरों को कुतरा उसमें एक लड़की की मंगलवार को मौत भी हो गई।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

अधिकारियों ने इस बारे में बताया। चूहो के हमले के बाद नवजात बच्ची की मौत के कारण एमवायएच प्रशासन सवालों के घेरे में आ गया है, हालांकि अस्पताल में यह दावा किया है कि अलग-अलग जन्मजात विकृतियों से जूझ रही बच्ची की मौत निमोनिया संक्रमण के कारण हुई है।


आपको बता दे की वार्ड में चूहो के घूमने का वीडियो भी सामने आया। बताया जा रहा है कि यह रात का वीडियो है जहां एम व्हाय अस्पताल की पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग में भर्ती दो नवजात शिशुओं को रविवार देर रात हाथ और पैर में कुतर दिया था, जिसमें एक नवजात बच्ची की मौत हो गई है जबकि एक बच्चे की हालत स्थिर बताई जा रही है।


अधिकारियों का कहना है कि 48 घंटे के दौरान चूहों ने नवजात बच्चों की सर्जरी से जुड़े विभाग की गहन चिकित्सा इकाई में एक बच्चे की उंगली पर काटा जबकि दूसरे बच्चे सिर और कंधे पर दांत लगाए थे


एमवायएच की गिनती सूबे के सबसे बड़े सरकारी अस्पतालों में होती है। यह अस्पताल इंदौर के शासकीय महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध है।


महा विद्यालय के डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया ने बताया कि चूहों के हमले की से घायल हुए नवजात बच्चों में एक लड़की की मौत हो गई। उनका कहना है कि अलग-अलग जन्मजात विकृतियों से वह लड़की जूझ रही थी। इस अज्ञात लड़की को खरगोन जिले में लावारिस हालत में छोड़ दिया गया था और उसे इलाज के लिए एमवायएच भेजा गया था।