Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

जीएसटी में कटौती के बाद जानिए अब किस कीमत में मिल रही है हीरो स्प्लेंडर प्लस?

जीएसटी काउंसलिंग की दो दिवसीय बैठक में कई जरूरी सामानों पर जीएसटी कम करने की योजना बनी जिसमें टू व्हीलर भी शामिल किए गए। ऐसे…

जीएसटी काउंसलिंग की दो दिवसीय बैठक में कई जरूरी सामानों पर जीएसटी कम करने की योजना बनी जिसमें टू व्हीलर भी शामिल किए गए। ऐसे में बाइक और स्कूटी पर लगने वाले 28% जीएसटी को घटकर 18% कर दिया गया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

फिलहाल अगर बात करें कि पेट्रोल से चलने वाले टू व्हीलर पर 28% जीएसटी लगता था जिसके बाद 350 सीसी से ज्यादा वाली बाइक पर 3% का अतिरिक्त सेस लगता है, जिससे टैक्स 31 फीसदी हो जाता है। ऐसे में आने वाले समय में इन कीमतों में बदलाव देखने को मिल सकता है।


बताया जा रहा है सरकार दिवाली से पहले ही जीएसटी 2.0 के तहत टैक्स स्ट्रक्चर को बदलने की तैयारी कर रही है। यानी टू-व्हीलर पर सीधा 18 फीसदी जीएसटी लागू होगा। ऑटो सेक्टर काफी समय से डिमांड कर रहा है कि बाइक को लग्जरी आइटम न मानकर जरूरी साधन की तरह देखा जाए।


दिल्ली में हीरो स्प्लेंडर प्लस की एक्सेस शोरूम कीमत 79,426 है। ऐसे में अगर बाइक पर 10% जीएसटी की कटौती की जाएगी तो इसकी कीमत 7900 तक कम हो जाएगी हीरो स्प्लेंडर पर एक्स-शोरूम कीमत के अलावा 6,654 आरटीओ शुल्क, 6,685 रुपये इंश्योरेंस और 950 रुपये अन्य चार्जेस शामिल है।

इस तरह कुल मिलाकर राजधानी दिल्ली में Hero Splendor Plus की ऑन-रोड कीमत 93 हजार 715 रुपये हो जाती है


Hero Splendor Plus अभी तक की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली बाइक है। इस मोटरसाइकिल में एयर-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, सिंगल-सिलेंडर, OHC इंजन लगा है। स्प्लेंडर प्लस में लगे इंजन से 8,000 rpm पर 5.9 kW की पावर मिलती है और 6,000 rpm पर 8.05 Nm का टॉर्क मिलता है।

ये मोटरसाइकिल प्रोग्राम्ड फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम के साथ आती है। बाइक में फीचर्स के तौर पर ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, रियल-टाइम माइलेज इंडिकेटर, एलईडी हेडलैंप, एसएमएस और कॉल अलर्ट मिलते हैं।